Encounter: गोकशी करने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्य गोली लगने से घायल, बाबूगढ़ पुलिस को मिली सफलता

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ (Encounter) : बाबूगढ़ पुलिस ने गोकशी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को ग्राम छतनौरा के पास मुठभेड़ (Encounter)के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इस गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ (Encounter) : बाबूगढ़ पुलिस ने गोकशी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को ग्राम छतनौरा के पास मुठभेड़ (Encounter)के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इस गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि बाबूगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की गोकशी करने वाले गिरोह के सदस्य गोकशी करने की फिराक में धूम रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी मेरठ जनपद के ग्राम शहांजमाल निवासी राशि और आमिर हैं।

फरार साथियों की पुलिस कर रही तलाश

पुलिस ने बताया कि गोकशी करने वाले इस गिरोह के तीन सदस्य अभी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। प्रयास है कि जल्द ही गिरोह के अन्य फरार सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पिकअप गाड़ी व हथियार बरामद

पुलिस ने गोकशी करने वाले गिरोह के सदस्यों के कब्जे से पिकअप गाड़ी, अवैध हथियार और पशु कटान में इस्तेमाल करने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पुलिस को गोकशी के एक मामले में तलाश थी।

छतनौरा में हुई गोकशी में थे वांछित

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छतनौरा में दो दिन पहले गोकशी की वारदात हुई थी। इस वारदात में पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। पुलिस को गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिल गई। जबकि तीन अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News