दिल्ली: सड़क विवाद ने ली बस चालक की जान, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। देश की राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क विवाद की एक मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें डीटीसी बस के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (khabarwala24)। देश की राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क विवाद की एक मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें डीटीसी बस के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 11:20 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सिटी वाटिका, शिव चौक के पास बारात के पास झगड़े की सूचना मिली। सूचना पाकर अमन विहार थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि भीड़भाड़ वाले रास्ते से गुजरने को लेकर डीटीसी बस संख्या डीएल51ईवी2822 के चालक और एक अल्टो कार चालक के बीच विवाद हो गया। अल्टो कार चालक शादी समारोह में शामिल होने आया था।

विवाद बढ़ने पर अल्टो चालक ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर डीटीसी बस चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आगे आए स्थानीय युवक सूरज को भी चोटें आईं। घायलों को मौके से तुरंत एसजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां से डीटीसी बस चालक को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल चालक की पहचान विकास (27) के रूप में हुई है। घटना के वक्त बस कंडक्टर उमेश (36) भी मौके पर मौजूद थे। उमेश के बयान के आधार पर अमन विहार थाने में एफआईआर संख्या 565/25 प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि मारपीट में शामिल चारों आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

इस मामले में स्थिति उस वक्त और गंभीर हो गई जब सफदरजंग अस्पताल से सूचना मिली कि घायल बस चालक विकास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष और कड़ी जांच की जा रही है।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News