दिल्ली: पीसीआर वैन ने दिव्यांग रेहड़ी वाले को कुचला, पुलिस बोली- ड्राइवर गिरफ्तार, जांच शुरू

नई दिल्ली, 18 सितंबर (khabarwala24)। देश की राजधानी दिल्ली के मंदिर मार्ग थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय एक दर्दनाक घटना घटी, जब दिल्ली पुलिस की एक पीसीआर वैन ने सड़क किनारे चाय की रेहड़ी लगाने वाले दिव्यांग को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उस व्यक्ति की मौत हो […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 18 सितंबर (khabarwala24)। देश की राजधानी दिल्ली के मंदिर मार्ग थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय एक दर्दनाक घटना घटी, जब दिल्ली पुलिस की एक पीसीआर वैन ने सड़क किनारे चाय की रेहड़ी लगाने वाले दिव्यांग को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उस व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान घनश्याम तिवारी उर्फ गंगाराम (मूल निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। यह हादसा पालिका पैलेस के पीछे पिलर नंबर 10 के पास सुबह करीब 5:10 बजे हुआ। इस हादसे पर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सुबह 5:30 बजे इस हादसे की पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम और खुद एडिशनल डीसीपी मौके पर पहुंचे। तब तक घायल शख्स की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल पीसीआर वैन के दोनों स्टाफ को सस्पेंड कर दिया। साथ ही, कॉन्स्टेबल खिमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में ड्राइवर ने बयान दिया कि वह पीसीआर वैन को रैंप पर पार्क कर रहा था, लेकिन गलती से ब्रेक की जगह एक्सिलरेटर दब गया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह ड्राइवर का निजी वर्जन है, जिसकी जांच की जा रही है। शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट में शराब के कोई अंश नहीं मिले हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अगर ड्राइवर या किसी अन्य की जिम्मेदारी साबित होती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हादसे के बाद समाचार एजेंसी khabarwala24 से बातचीत करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी से रेहड़ी को टक्कर मारी। हादसे के वक्त पीसीआर वैन में एक महिला समेत 4 लोग थे। लोगों ने यह भी आरोप लगाए हैं कि टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों ने पिस्टल भी निकाली थी, जिसे लहराते हुए लोगों को धमकाया। स्थानीय लोगों ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

लोगों का आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने इस इलाके में एक जगह शराब पीने का अड्डा बना रखा है, जहां उन्होंने बिस्तर और एसी भी लगाए हुए थे। पुलिसकर्मी होने के कारण स्थानीय लोग उनसे कुछ नहीं बोल पाते थे और वे अपनी मनमानी करते थे।

- Advertisement -

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News