CRIME NEWS: तीन हजार रुपये वापस मांगने पर किया लहुलूहान, जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Khabarwala24News Hapur CRIME NEWS: उधार दिए तीन हजार रुपये वापस मांगने पर कुछ आरोपियों ने कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी रोड पर रहने वाले एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। विवाद होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में परिजन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News Hapur CRIME NEWS: उधार दिए तीन हजार रुपये वापस मांगने पर कुछ आरोपियों ने कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी रोड पर रहने वाले एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। विवाद होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में परिजन ने किसी तरह युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मीनाक्षी रोड निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके पुत्र रवि कुमार ने 22 मार्च को मोरपुर के विक्की को तीन हजार रुपये उधार दिए थे। विक्की ने एक सप्ताह में रुपये लौटाने का वादा किया था। दो अप्रैल को पुत्र ने विक्की से रुपये लौटाने के लिए तगादा किया। इससे गुस्साए विक्की ने अपने साथी गुरमीत के साथ मिलकर पुत्र के साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पुत्र को बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों से से वार कर लहुलुहान कर दिया। विवाद होता देखकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी पुत्र को हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर पीड़ित ने पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News