Small Cardamom Cultivation : आइए जानें कैसे कर सकते हैं खेती, 2400 रुपये किलो तक बिकती है छोटी इलायची

Khabarwala 24 News New Delhi : Small Cardamom Cultivation किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण अधिकतर किसान कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप भी कम लागत में अधिक मुनाफा पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसी खेती के बारे में बताएंगे, […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Small Cardamom Cultivation किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण अधिकतर किसान कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप भी कम लागत में अधिक मुनाफा पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऐसी खेती के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं।

ध्यान रहे तेज गर्मी के कारण इसकी पैदावार पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए कोशिश करें इलायची के पौधे को छाया वाली जगह पर लगाएं। इलायची की बुवाई करते वक्त ध्यान रहे इसके पौधों के बीच में कम से कम एक से दो फीट की दूरी होनी चाहिए। इलायची की बाजार में भारी मांग रहती है। 2400 रुपये प्रति किलो तक की कीमत के साथ इलायची किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

- Advertisement -

इलायची की खेती (Small Cardamom Cultivation)

हम बात कर रहे हैं इलायची की। इलायची एक ऐसी चीज है, जो हर घर के किचन में आसानी से मिल जाएगी। इलायची का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है, क्योंकि इसमें औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसी वजह से इलायची की देश ही नहीं विदेश में भी काफी डिमांड रहती है।

इलायची की डिमांड (Small Cardamom Cultivation)

इलायची की डिमांड ज्यादा होने से इसकी बिक्री भी ऊंचे दामों में होती है। ऐसे में किसान इलायची की खेती कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। भारत में इलायची की खेती केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे इलाकों में ज्यादा की जाती है। बता दें कि इलायची की खेती करने के लिए गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है।

दोमट मिट्टी का यूज (Small Cardamom Cultivation)

इसके लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी गई है। इलायची की खेती के दौरान जल निकासी की व्यवस्था होना जरूरी होता है। जब भी इलायची की खेती करें, तो लैटेराइट मिट्टी और काली मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे रेतीली मिट्टी पर इलायची की खेती नहीं करना चाहिए। इससे फसल को नुकसान हो सकता है।

- Advertisement -

बारिश मौसम सही (Small Cardamom Cultivation)

इलायची का पौधे को पूरी तरीके से तैयार होने में 3 से 4 साल का समय लगता है। इसकी खेती आप बारिश के मौसम में कर सकते हैं। जुलाई, अगस्त के महीने में इलायची की खेती करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इस समय बारिश होने की वजह से सिंचाई की जरूरत कम पड़ती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News