Royal Enfield Motorcycles मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये 5 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, लॉन्च की तैयारी, बजट रखिए तैयार

Khabarwala 24 News New Delhi : Royal Enfield Motorcycles अगर आप भी निकट भविष्य में नई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, देसी दिग्गज मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड आने वाले दिनों में अपने कई नए मॉडल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Royal Enfield Motorcycles अगर आप भी निकट भविष्य में नई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, देसी दिग्गज मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड आने वाले दिनों में अपने कई नए मॉडल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

इनमें रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, बुलेट 350, हंटर 350 और हिमालय 450 जैसी मोटरसाइकिल खूब पॉपुलर है। बता दें कि इन अपकमिंग रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल में पॉपुलर मॉडल का अपडेटेड वर्जन भी शामिल है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में रॉयल एनफील्ड की 5 अपकमिंग मोटरसाइकिल के संभावित फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में विस्तार से…

रिफ्रेश्ड रॉयल एनफील्ड 350cc (Royal Enfield Motorcycles)

अपडेटेड क्लासिक 350 के लॉन्च के बाद रॉयल एनफील्ड के अन्य 350cc मॉडल, जैसे कि हंटर 350, बुलेट 350 और मेट्योर 350 को जल्द ही मामूली अपडेट मिलने की उम्मीद है। इन अपडेट में नए कलर ऑप्शन, रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स और उनकी अपील को बढ़ाने के लिए एडिशनल फीचर्स शामिल होने की संभावना है। हालांकि, इन अपकमिंग मॉलल के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350 (Royal Enfield Motorcycles)

रॉयल एनफील्ड, क्लासिक 350 का बॉबर वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे संभवतः गोअन क्लासिक 350 नाम दिया जाएगा। इस मॉडल में व्हाइटवॉल टायर, उठा हुआ हैंडलबार और अपडेटेड एर्गोनॉमिक्स जैसे यूनिक फीचर्स हो सकते हैं जो इसे हाल ही में अपडेट किए गए क्लासिक 350 से अलग बनाएंगे। बता दें कि अपकमिंग गोअन क्लासिक 350 को मोटोवर्स 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन (Royal Enfield Motorcycles)

रॉयल एनफील्ड ने आगामी 650 सीसी रेट्रो-मॉडर्न रोडस्टर के लिए “क्लासिक 650 ट्विन” नाम का ट्रेडमार्क कराया है। बता दें कि साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली इस मोटरसाइकिल को भारत और यूरोप दोनों में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें सिंगल-पीस सीट, गोलाकार एलईडी हेडलैंप, दोनों सिरों पर वायर-स्पोक व्हील, क्रोम डिटेलिंग और ब्रांड के सिग्नेचर पायलट लैंप होंगे।

रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650 (Royal Enfield Motorcycles)

अपकमिंग रॉयल एनफील्ड स्क्रैम्बलर 650 को टेस्टिंग के दौरान हाल ही में कई बार देखा गया है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे अगले साल “इंटरसेप्टर बियर 650” नाम से लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसे बाजार में आने में दो साल से अधिक समय लग सकता है।

रॉयल एनफील्ड 450cc कैफे रेसर (Royal Enfield Motorcycles)

दूसरी ओर रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 के एक नए कैफे रेसर वेरिएंट पर काम चल रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि इसे त्यौहारी सीजन के दौरान जल्द ही लॉन्च होने वाली ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 से मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News