Royal Enfield Bike मार्केट में एंट्री की तैयारी में रॉयल एनफील्ड की 3 धांसू मोटरसाइकिल, अपने बजट का रखिए इंतजाम, जानिए डिटेल्स

Khabarwala 24 News New Delhi : Royal Enfield Bike नई मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, रॉयल एनफील्ड की कंपनी मार्केट में लगातार अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में कंपनी अगले साल यानी 2025 में 650cc सेगमेंट में कई मॉडल को लॉन्च […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Royal Enfield Bike नई मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, रॉयल एनफील्ड की कंपनी मार्केट में लगातार अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में कंपनी अगले साल यानी 2025 में 650cc सेगमेंट में कई मॉडल को लॉन्च की तैयारी कर रही है। बता दें कि पहले से ही इस सेगमेंट में कंपनी की इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और शॉटगन 650 मौजूद है। आइए जानते हैं कंपनी की 3 अपकमिंग 650cc मोटरसाइकिल के संभावित फीचर्स के बारे में

Royal Enfield Classic 650 (Royal Enfield Bike )

क्लासिक 350 की अपार सफलता के बाद कंपनी क्लासिक 650 को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 साल 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकती है। अगर पावरट्रेन की बात करें तो क्लासिक 650 में 648cc का पैरेलल-ट्विन पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 46.3bhp की अधिकतम पावर और 52.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी।

Royal Enfield Bullet 650 (Royal Enfield Bike )

दूसरी ओर कंपनी पॉपुलर बुलेट को भी 650cc सेगमेंट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अगर पावरट्रेन की बात करें तो रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में पॉपुलर 648cc ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा।

Royal Enfield Himalayan 650 (Royal Enfield Bike )

नई रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हिमालयन 650 भी एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। बता दें कि हिमालयन 650 इंटरसेप्टर के ट्रेलिस फ्रेम पर बेस्ड होगा जिसे भारत में अक्टूबर-नवंबर 2025 के त्यौहारी सीजन के आसपास लॉन्च किया जाएगा। वहीं, पावरट्रेन के तौर पर मोटरसाइकिल में 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News