Mahindra XUV300 पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों के खर्च से छुटकारा पाने के लिए बढ़े कदम, गन्ने के जूस से चलेगी Mahindra की फ्लेक्स फ्यूल कार

Khabarwala 24 News New Delhi : Mahindra XUV300 पेट्रोल-डीजल इन दोनों पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों के खर्च से छुटकारा पाने के लिए इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाली गाड़ियों को खरीदना शुरू कर दिया है। वाहन निर्माता कंपनियां लोगों की डिमांड पर इलेक्ट्रिक वाहन के अलावा फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को बाजार में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Mahindra XUV300 पेट्रोल-डीजल इन दोनों पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों के खर्च से छुटकारा पाने के लिए इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाली गाड़ियों को खरीदना शुरू कर दिया है। वाहन निर्माता कंपनियां लोगों की डिमांड पर इलेक्ट्रिक वाहन के अलावा फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को बाजार में उतारना शुरू कर दिया है। मारुति ने पॉपुलर कार वैगन आर फ्लैक्स फ्यूल को बाजार में उतारने की तैयारी कर दी है तो महिंद्रा ने भी फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली एक्सयूवी 300 को पेश कर दिया है। कंपनी की यह कार गन्ने के जूस से तैयार फ्लैक्स फ्यूल से चलेगी। इसके लिए पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए, कार और इथेनॉल वाले फ्लैक्स फ्यूल के बारे में जानते हैं…

मोबिलिटी शो में प्रदर्शित की गई महिंद्रा एक्सयूवी (Mahindra XUV300)

भारत की दिग्गज वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2024 की शुरुआत में दिल्ली में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में एक्सयूवी300 फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप को शोकेस किया। कंपनी की यह एसयूवी कार अब 85 फीसदी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से चलेगी। आयोजन में प्रदर्शित किया गया प्रोटोटाइप महिंद्रा एक्सयूवी300 के डब्ल्यू6 वेरिएंट पर आधारित है।

महिंद्रा एक्सयूवी300 फ्लैक्स फ्यूल का इंजन (Mahindra XUV300)

महिंद्रा एक्सयूवी300 फ्लैक्स फ्यूल एसयूवी डब्ल्यू6 वैरिएंट पर बेस्ड है। यह 1.2-लीटर, इनलाइन थ्री-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है। इस इंजन का मोटर को 109 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

महिंद्रा एक्सयूवी300 फ्लैक्स फ्यूल के फीचर्स (Mahindra XUV300)

महिंद्रा एक्सयूवी300 फ्लैक्स फ्यूल के फीचर्स लिस्ट की बात करें, तो इसका सबसे खास फीचर इसका पावरट्रेन ही है। यह मिक्स फ्यूल से दौड़ता है. इसमें बीएस6 2-कॉम्बिनेशन टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है। यह एसयूवी ई20 फ्यूल से (गैसोलीन से 20 फीसदी से 85 फीसदी इथेनॉल) से चलने में सक्षम है। इसका डिजाइन रेग्युलर एक्सयूवी की तरह ही दिखाई देता है।

महिंद्रा एक्सयूवी300 फ्लैक्स फ्यूल की कीमत (Mahindra XUV300)

उम्मीद यह की जा रही है कि महिंद्रा दूसरी कार निर्माता कंपनियों के फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के साथ 2025 की शुरुआत में अपना उत्पादन शुरू कर देगी। इसके साथ ही, अनुमान यह भी जाहिर किया जा रहा है कि बाजार में लॉन्च किए जाने के बाद एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत करीब 7.99 लाख रुपये हो सकती है।

गन्ने के जूस से तैयार किया जाता है इथेनॉल (Mahindra XUV300)

बताते चलें कि इथेनॉल गन्ने के जूस से तैयार किया जाता है। गन्ने के जूस से जब मिलों में चीनी का उत्पादन किया जाता है तो उससे इथेनॉल को अलग कर दिया जाता है। यह एक रासायनिक प्रक्रिया है। इथेनॉल का इस्तेमाल स्पिरीट और ईंधन बनाने के साथ ही कई अन्य वस्तुओं के निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है। फ्लेक्स फ्यूल इथेनॉल और मेथेनॉल या मीथेन के मिश्रण से तैयार किया जाता है। फ्लेक्स फ्यूल पेट्रोल-डीजल के मुकाबले काफी सस्ता होता है, इसीलिए पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत के लोगों ने वैकल्पिक ईंधन के तौर पर फ्लेक्स फ्यूल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News