Kinetic E Luna 2025 रिमूवेबल बैटरी से लैस हो सकती है मोपेड, नई काइनेटिक ई लूना का डिजाइन हुआ पेटेंट, जानिए पूरी डिटेल्स

Khabarwala 24 News New Delhi : Kinetic E Luna 2025 भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए काइनेटिक ग्रीन ने अपनी पॉपुलर मोपेड ई-लूना के नए वर्जन की डिजाइन का पेटेंट कराया है। इसमें रिमूवेबल बैटरी हो सकती है। बता दें कि कंपनी ने फरवरी, 2024 […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Kinetic E Luna 2025 भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए काइनेटिक ग्रीन ने अपनी पॉपुलर मोपेड ई-लूना के नए वर्जन की डिजाइन का पेटेंट कराया है। इसमें रिमूवेबल बैटरी हो सकती है। बता दें कि कंपनी ने फरवरी, 2024 में काइनेटिक ई लूना को 69,990 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था।

ई लूना में रिमूवेबल बैटरी (Kinetic E Luna 2025)

मौजूदा ई लूना की बात करें तो यह X2, X3, X3 Go, X3 Plus, X3 Pro और X3 Prime जैसे कई वैरिएंट में मौजूद है। अब काइनेटिक ई लूना का एक नया डिजाइन पेटेंट लीक हुआ है जो दिखाता है कि इसके फ्लोरबोर्ड पर एक री-पोजिशन किया गया रिमूवेबल बैटरी पैक हो सकता है।

- Advertisement -

धांसू हैं ई लूना के फीचर्स (Kinetic E Luna 2025)

अगर फीचर्स की बात करें तो मौजूदा ई लूना में 16-इंच के पहिये, 170 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, RSU टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर में ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर, दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक और चौकोर हाउसिंग के अंदर राउंड हेडलाइट जैसे एलिमेंट इसमें मौजूद हैं।

110 किमी हो सकती है रेंज (Kinetic E Luna 2025)

दूसरी ओर अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 2 KWh की फिक्स्ड बैटरी हो सकती है जो एक बार चार्ज करने पर 110 किलोमीटर की रेंज देने का वादा करती है। साथ ही एक रिमूवेबल बैटरी भी है जो रेंज को 200 किमी के करीब बढ़ा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नई इ लूना जल्द मार्केट में एंट्री कर सकती है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News