Hyundai Ioniq 9 SUV हुंडई की नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार केवल 24 मिनट में होगी चार्ज, जानें बाकी डिटेल्स

Khabarwala 24 News New Delhi : Hyundai Ioniq 9 SUV साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी एक और नई SUV को पेश किया है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसका नाम Hyundai Ioniq 9 है। हुंडई ने अपनी यह इलेक्ट्रिक कार लॉस एंजेलिस ऑटो शो 2024 में पेश की है। वहीं यह कार […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Hyundai Ioniq 9 SUV साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी एक और नई SUV को पेश किया है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसका नाम Hyundai Ioniq 9 है। हुंडई ने अपनी यह इलेक्ट्रिक कार लॉस एंजेलिस ऑटो शो 2024 में पेश की है।

वहीं यह कार साल 2026 में लॉन्च हो सकती है। Hyundai Ioniq 9 तीन रो वाली कार है, जिसमें 7 लोग बैठ सकते हैं। ऐसे में बड़ी फैमिली के लिए यह कार बेस्ट है। यह कार अपने लेटेस्ट डिजाइन और फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं Hyundai ioniq 9 की क्या खासियत है…

लुक्स और डिजाइन (Hyundai Ioniq 9 SUV)

हुंडई की इस नई SUV Ioniq 9 का लुक काफी आकर्षक है। यह कार 5060 मिमी लंबी, 1980 मिमी चौड़ी और 1790 मिमी ऊंची है। वहीं इस कार में 3130 मिमी का व्हीलबेस दिया गया है। कार की साइज भी काफी बड़ा है, जो बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है। कार के फ्रंट पर पैरामेट्रिक पिक्सल स्टाइल LED डे टाइम रनिंग लाइट्स और बोनट में क्रीच लाइंस कार को काफी अच्छा लुक दे रहे हैं।

परफॉर्मेंस और बैटरी (Hyundai Ioniq 9 SUV)

Hyundai Ioniq 9 एक बड़ी कार है। ऐसे में इस कार में बैटरी की भी ज्यादा जरूरत पड़ेगी। इस कार में 110.3kWh की बैटरी है, जो सिंगल चार्जिंग में 620 KM तक का सफर कवर कर सकती है। वहीं इस कार को 350kW के चार्जर से चार्ज करने पर कार 24 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। कार में डायनेमिक टॉर्क वेक्टरिंग, लेटरल विंड स्टेबिलिटी कंट्रोल और टेरेन ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे रफ रोड फीचर्स भी दिए गए हैं। वहीं यह कार 2500 किलो का वेट खींचने में भी सक्षम है।

इंटीरियर डिजाइन (Hyundai Ioniq 9 SUV)

Hyundai Ioniq 9 के अंदर का डिजाइन भी काफी खास है। कार के अंदर आपको काफी स्पेस देखने को मिलेगा। कार में 1899 mm का हेडरूम, 2050mm का लेगरूम दिया गया है। इसके अलावा इस कार में डायनैमिक टच मसाज फंक्शन भी दिया गया है, जो केवल आगे की दो सीटों के लिए है। दूसरी रो की सीटें घूम सकती है, जिससे तीसरी रो में बैठे लोग सामने आ सकते हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News