Best 5 Bikes in India भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स के दीवाने हैं लोग, बिक्री में अच्छी-अच्छी गाड़ियों को छोड़ा पीछे

Khabarwala 24 News New Delhi : Best 5 Bikes in India लोग शौक और जरूरत दोनों के लिए ही बाइक खरीदते हैं. भारत में एक से एक बाइक मौजूद हैं, जिनकी चर्चा हर तरफ होती है, लेकिन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स अलग ही हैं. भारत में मोटरसाइकिल यानी बाइक जरूरत और शौक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Best 5 Bikes in India लोग शौक और जरूरत दोनों के लिए ही बाइक खरीदते हैं. भारत में एक से एक बाइक मौजूद हैं, जिनकी चर्चा हर तरफ होती है, लेकिन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स अलग ही हैं. भारत में मोटरसाइकिल यानी बाइक जरूरत और शौक दोनों की चीज है. यहां आपको बीते महीने सबसे ज्यादा बिकी 5 बाइक्स के बारे में बता रहे हैं.

Hero Splendor (Best 5 Bikes in India)

हीरो स्प्लेंडर इस लिस्ट में नंबर 1 आने वाली बाइक है। हीरो मोटोकॉर्प इसकी 2,07,763 यूनिट्स बेचने में कामयाबी रही। हीरो स्प्लेंडर प्लस एक माइलेज-फ्रेंडली बाइक है जो भारत में 77,026 रुपये की एक्स शोरूम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। यह 4 वेरिएंट और 22 रंगों में आती है।

Honda Shine (Best 5 Bikes in India)

दूसरे नंबर पर आने वाली बाइक भी जबरदस्त है। यह होंडा शाइन है। दूसरे स्थान पर होंडा शाइन रही, जिसकी 1,54,561 यूनिट बिकीं। होंडा शाइन एक माइलेज बाइक है जो 4 वेरिएंट और 7 रंगों में उपलब्ध है। बाइक की कीमत 83,251 एक्स शोरूम से शुरू होती है।

Bajaj Pulsar (Best 5 Bikes in India)

बजाज पल्सर तीसरे नंबर पर रही। बजाज पल्सर में 9 नए पल्सर मॉडल उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 85,677 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। सबसे सस्ता मॉडल बजाज पल्सर 125 है जिसमें 124.4cc इंजन है जो 11.8 bhp की पावर जनरेट करता है, जबकि महंगा मॉडल बजाज पल्सर RS 200 है जिसमें 199.5cc इंजन है।

Honda CD Deluxe (Best 5 Bikes in India)

70,581 यूनिट्स की बिक्री के साथ सीडी डीलक्स चौथे नंबर पर रही। होंडा सीडी डीलक्स, जिसे अब होंडा सीडी 110 ड्रीम डीलक्स के नाम से जाना जाता है। एक लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल है जो सादगी, सामर्थ्य और ईंधन दक्षता के लिए जानी जाती है। कीमत 76,401 एक्स शोरूम से शुरू है।

TVS Apache (Best 5 Bikes in India)

लिस्ट में अपाचे 5वें नंबर है। इसे पिछले महीने 37,954 लोगों ने खरीदा है। TVS अपाचे भारत में TVS मोटर्स द्वारा निर्मित कम्यूटर बाइक का एक ब्रांड है। अपाचे 5 मॉडल उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News