2024 Yamaha RayZR Scooter बड़े अपडेट के साथ Yamaha ने लॉन्च किया RayZR स्कूटर, स्टाइलिश लुक, स्मार्ट फीचर्स, कीमत है इतनी

Khabarwala 24 News New Delhi : 2024 Yamaha RayZR Scooter जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने इंडियन मार्केट में अपनी RayZR स्ट्रीट रैली को कुछ अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर आइस फ्लुओ-वर्मिलियन (केवल ब्लू स्क्वायर) और मैट ब्लैक के साथ एक नए साइबर ग्रीन कलर में उपलब्ध है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : 2024 Yamaha RayZR Scooter जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने इंडियन मार्केट में अपनी RayZR स्ट्रीट रैली को कुछ अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर आइस फ्लुओ-वर्मिलियन (केवल ब्लू स्क्वायर) और मैट ब्लैक के साथ एक नए साइबर ग्रीन कलर में उपलब्ध है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 98,130 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यामाहा ने अपने इस स्टाइलिश स्कूटर में ‘आंसर बैक’ फ़ंक्शन और LED डेटाइम रनिंग लाइट (DRL) जैसे अपडेट्स दिए हैं। आइए जानें इस स्कूटर में क्या ख़ास है…

नई RayZR में है ख़ास (2024 Yamaha RayZR Scooter)

RayZR स्ट्रीट रैली का आंसर बैक फंक्शन चालक को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में स्कूटर का पता लगाने में मदद करता है। मोबाइल ऐप के जरिए चालक बटन दबाकर स्कूटर को पार्क किए हुए जगह की पहचान कर सकते हैं। स्कूटर में ब्लिंकर के साथ बीप साउंड आता है। यह फीचर फायदेमंद है जो व्यस्त स्थानों पर पार्किंग करते हैं।

आकर्षक रंग व डिजाइन (2024 Yamaha RayZR Scooter)

यामाहा का यह स्कूटर अब नए साइबर ग्रीन कलर में भी उपलब्ध है। इसके साथ ही यह आइस फ्लूओ-वर्मिलियन और मैट ब्लैक जैसे मौजूदा रंगों में भी खरीदा जा सकता है। डुअल-टोन सीट डिज़ाइन और रिफ्रेश्ड स्टाइलिंग एलिमेंट्स स्कूटर के ओवरऑल लुक को स्पोर्टी और आकर्षक बनाते हैं।

पावर और परफॉर्मेंस (2024 Yamaha RayZR Scooter)

इस स्कूटर में 125 सीसी की क्षमता का एयर कूल्ड सिंगल सिलिंडर का इंजन दिया गया है जो 6500 आरपीएम पर 8.2bhp की पावर और 10.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड पावर असिस्ट और स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) का कांबिनेशन स्कूटर के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के साथ-साथ इसे साइलेंट भी बनाता है।

मिलते हैं ये फीचर्स (2024 Yamaha RayZR Scooter)

RayZR Street Rally में 21 लीटर का स्टोरेज स्पेस है, जो राइडर्स को अपनी रोज मर्रा जरूरतों के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसी सुविधाएँ दी गई हैं, जो कम्फर्टेबल और सेफ राइड प्रदान करती हैं। इसमें ऑटोमेटिक स्टॉप-एंड-स्टार्ट सिस्टम और वाई-कनेक्ट बीटी कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News