Vastu Tips : पूर्व में नहीं बल्कि दक्षिण में लगानी चाहिए इन भगवान की तस्वीर, घर में आने लगेगी सुख शांति और समृद्धि

Khabarwala 24 News New Delhi : Vastu Tips पूजा पाठ करने और घर में मंदिर स्थापित करने की सही दिशा पूर्व यानी कि ईस्ट साइड है. खासकर नॉर्थ ईस्ट कॉर्नर पूजा करने के लिए सबसे सही दिशा मानी जाती है, वहीं दक्षिण दिशा में भगवान या मंदिर को स्थापित करने से मना किया जाता है. […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Vastu Tips पूजा पाठ करने और घर में मंदिर स्थापित करने की सही दिशा पूर्व यानी कि ईस्ट साइड है. खासकर नॉर्थ ईस्ट कॉर्नर पूजा करने के लिए सबसे सही दिशा मानी जाती है, वहीं दक्षिण दिशा में भगवान या मंदिर को स्थापित करने से मना किया जाता है. वास्तु के अनुसार, अगर इस दिशा में आप इन भगवान की तस्वीर लगा लेते हैं तो इससे न सिर्फ ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है, बल्कि घर का वातावरण भी सकारात्मक होता है और सभी दोषों का नाश होता है।

दक्षिण दिशा में लगाएं इनकी तस्वीर (Vastu Tips)

वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा को यम की दिशा कहा जाता है। यही कारण है कि इस दिशा में मंदिर या पूजा करने की मनाही होती है, लेकिन अगर दक्षिण दिशा में आप हनुमान जी की कोई तस्वीर या मूर्ति स्थापित करते हैं, तो ये बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि हनुमान जी की इस दिशा में ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें हनुमान जी बैठी हुई अवस्था में हो। कहते हैं इससे घर में आई सभी परेशानी दूर हो जाती है।

दक्षिण दिशा में न लगाएं ऐसी तस्वीर (Vastu Tips)

वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में हनुमान जी की कभी भी लाल रंग की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए या ऐसी मूर्ति जिसमें उन्हें लाल रंग का चोला या सिंदूर चढ़ाया हो। वास्तु के अनुसार ऐसी तस्वीर दक्षिण दिशा में लगाना अशुभ माना जाता है। वहीं, अगर आप दक्षिण दिशा में हनुमान जी की बैठी हुई तस्वीर लगाते हैं तो इसके शुभ फल घर में मिलते हैं। रोजाना इसकी विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिए और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद दीया लगाना चाहिए।

हनुमान जी की तस्वीर लगाने के फायदे (Vastu Tips)

अगर आप घर की दक्षिण दिशा में हनुमान जी की कोई तस्वीर लगाते हैं तो इससे वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही घर में किसी भी प्रकार की बुरी शक्तियों का वास भी खत्म होता है और घर में पॉजिटिविटी आती है. घर में अगर कोई बीमार है, तो दक्षिण दिशा में हनुमान जी की बैठी हुई तस्वीर लगाने से रोगों से निजात मिलती है। इतना ही नहीं अगर आपके घर में बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़ा और गृह क्लेश होता है तो हनुमान जी की तस्वीर लगाने से आपके घर में लड़ाई झगड़ा होना बंद हो जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News