Khabarwala 24 News New Delhi : Trees and plants importance हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। लोग अपने घरों में पेड़-पौधे भी लगाते हैं, लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसे पेड़-पौधे दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 पेड़-पौधों के बारे में जिन्हें भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
बोनसाई | Trees and plants importance
कई लोग अपने घरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपने घरों में बोनसाई पौधे सजाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार बोनसाई पौधे घर, आंगन या कमरे में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बोनसाई पौधा शुभ नहीं होता क्योंकि यह बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है। ऐसे में जो लोग जीवन में तेजी से विकास या तरक्की चाहते हैं उन्हें अपने घर या कार्यस्थल पर यह पौधा कभी नहीं लगाना चाहिए।
नींबू | Trees and plants importance
घर में कुछ पौधे लगाने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। नींबू का पौधा भी इन्हीं में से एक है। वास्तु के अनुसार घर में कभी भी नींबू का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस कांटेदार और खट्टे स्वाद वाले पौधे का असर उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन पर भी दिखाई देता है। इस वजह से अक्सर परिवार के सदस्यों के बीच खटास पैदा होने लगती है।
पीपल | Trees and plants importance
हिंदू धर्म में अत्यंत पूजनीय पीपल का किसी भी घर के अंदर होना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार अक्सर घर के अंदर दीवारों या छत पर उगने वाला पीपल का पेड़ दुर्भाग्य का बड़ा कारण माना जाता है। ऐसी स्थिति में इन पौधों को उखाड़कर बाहर खेत में लगा देना चाहिए.
मदार | Trees and plants importance
भगवान शिव की पूजा में आक या मदार के फूल का प्रयोग किया जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार इसे कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध वाले पौधे अक्सर घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का बड़ा कारण बनते हैं। ऐसे में सिर्फ आक ही नहीं बल्कि सभी दूध वाले पौधों को अपने घर में लगाने से बचना चाहिए।
कैक्टस | Trees and plants importance
कई लोगों को अपने बगीचे या छत पर हर तरह के कैक्टस लगाने का शौक होता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार सिर्फ कैक्टस ही नहीं बल्कि जितने भी कांटेदार पौधे हैं, उन्हें घर या आंगन में लगाने से अक्सर अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में दुर्भाग्य से बचने के लिए भूलकर भी घर के अंदर या दरवाजे पर कैक्टस का पौधा नहीं लगाना चाहिए।


