Mangal shukra yuti Dhan Yoga 2024 : मंगल और शुक्र मिलकर बना रहे धन शक्‍ति योग, 3 राशियां हो जाएंगी मालामाल

Khabarwala 24 News New Delhi : Mangal shukra yuti Dhan Yoga 2024 मंगल के साथ शुक्र की कुंभ राशि में युति से धन शक्‍ति योग का निर्माण हो रहा है। 07 मार्च, 2024 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुक्र ग्रह ने शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया है और अब इसके बाद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Mangal shukra yuti Dhan Yoga 2024 मंगल के साथ शुक्र की कुंभ राशि में युति से धन शक्‍ति योग का निर्माण हो रहा है। 07 मार्च, 2024 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुक्र ग्रह ने शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया है और अब इसके बाद 15 मार्च 2024 की शाम 05 बजकर 42 मिनट पर मंगल ग्रह का कुंभ राशि में गोचर होगा। ऐसे में 3 राशियों को अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

मेष राशि (Mangal shukra yuti Dhan Yoga 2024)

आपके लिए यह योग ग्यारहवें भाव में बन रहा है जो कि धन समृद्धि का ही भाव है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होकर और अचानक से धनलाभ की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के प्रबल योग हैं और व्यापारी हैं तो मुनाफा दोगुना हो जाएगा। रिश्तों में और जीवनसाथी के साथ यह समय खुशियों भरा रहेगा।

मिथुन राशि (Mangal shukra yuti Dhan Yoga 2024)

आपकी राशि के नौवें भाव में यानी भाग्य और धर्म के भाव में यह योग बन रहा है। नौकरी और व्यापार में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्‍नति के प्रबल योग हैं। व्यापारी हैं तो कोई बड़ी डील हो सकती है। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग भी है। परिवार में समय सुखद रहेगा।

कुंभ राशि (Mangal shukra yuti Dhan Yoga 2024)

आपकी कुंडली में यह लोग लग्न यानी प्रथम भाव में बन रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में नए अवसर और जिम्मेदारी प्राप्त होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्‍वास भी बढ़ जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। धन की बचत के साथ ही आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News