Lucknow फिल्मी सितारों के अभिनय से सजेगी अयोध्या रामलीला, जानिए कौन किस किरदार में?

Khabarwala 24 News Lucknow : अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होने पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में इस बार वहां की रामलीला भी कुछ खास होगी। आगामी 14 से 24 अक्तूबर के बीच होने वाली इस रामलीला के सेट मुम्बई की फिल्मी दुनिया के तकनीशियानों व कारीगरों द्वारा खासतौर […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow : अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण पूरा होने पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में इस बार वहां की रामलीला भी कुछ खास होगी। आगामी 14 से 24 अक्तूबर के बीच होने वाली इस रामलीला के सेट मुम्बई की फिल्मी दुनिया के तकनीशियानों व कारीगरों द्वारा खासतौर पर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्पेशल इफेक्ट, विशेष साज सज्जा, अत्याधुनिक उपकरणों से ध्वनि व प्रकाश से सजी धजी इस रामलीला में पहली बार सिने स्टार पूनम ढिल्लों के अलावा कई अन्य फिल्मी कलाकार भी अपने अभिनय की छटा बिखेरेंगे। दूरदर्शन पर इस दौरान शाम सात बजे से रात दस बजे के बीच इसका सजीव प्रसारण भी होगा।

बताया गया कि 14 अक्तूबर को इस रामलीला का शुभारम्भ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इनके अलावा उड़ीसा के राज्यपाल तथा उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री भी इस बार रामलीला के खास मेहमान होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार की रामलीला में माता शबरी की भूमिका पूनम ढिल्लो निभाएंगी जबकि राजा जनक गजिंदर चौहान, रजा मुराद अहिरावण, राकेश बेदी विभीषण, गिरिजा शंकर रावण, अनिल धवन इन्द्रदेव, रवि किशन केवट, वरुन सागर हनुमान, सुनील पाल नारद मुनि, राहुल भूचर भगवान श्रीराम, लिली सिंह सीता, जिया केकैयी, मंघिशा कौशल्या, अमिता नागिया मंदोदरी, शिबा वैदेही की भूमिका में होंगे।

Lucknow फिल्मी सितारों के अभिनय से सजेगी अयोध्या रामलीला, जानिए कौन किस किरदार में? Lucknow फिल्मी सितारों के अभिनय से सजेगी अयोध्या रामलीला, जानिए कौन किस किरदार में? Lucknow फिल्मी सितारों के अभिनय से सजेगी अयोध्या रामलीला, जानिए कौन किस किरदार में? Lucknow फिल्मी सितारों के अभिनय से सजेगी अयोध्या रामलीला, जानिए कौन किस किरदार में? Lucknow फिल्मी सितारों के अभिनय से सजेगी अयोध्या रामलीला, जानिए कौन किस किरदार में? Lucknow फिल्मी सितारों के अभिनय से सजेगी अयोध्या रामलीला, जानिए कौन किस किरदार में? Lucknow फिल्मी सितारों के अभिनय से सजेगी अयोध्या रामलीला, जानिए कौन किस किरदार में?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News