Aaj Ka Rashifal 4 जून को इन 5 राशियों के लिए गोल्डन डे , राशिफल से जानिए कौन हैं वे भाग्यशाली?

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 4जून 2025, बुधवार हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 जून 2025 को नवमी तिथि रात 11.54बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 3.35 बजे तक प्रभावी रहेगा, फिर हस्त नक्षत्र प्रारंभ होगा। वज्र योग सुबह 8.29 बजे तक रहेगा, इसके बाद सिद्धि योग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 4जून 2025, बुधवार हिंदू पंचांग के अनुसार, 4 जून 2025 को नवमी तिथि रात 11.54बजे तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 3.35 बजे तक प्रभावी रहेगा, फिर हस्त नक्षत्र प्रारंभ होगा। वज्र योग सुबह 8.29 बजे तक रहेगा, इसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा। करण में बालव सुबह 10.51 बजे तक, फिर कौलव करण रात 11.54 बजे तक, और इसके बाद तैतिल करण रहेगा।

मेष राशि (Aaj Ka Rashifal)

विभागीय परिवर्तन की संभावना है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन पारिवारिक मामलों में तनाव रह सकता है। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का जाप करें।

वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal)

मनचाहा स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे और कारोबार में वृद्धि होगी।

उपाय: सुबह शुक्र के बीज मंत्र ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जाप करें और किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal)

उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा, लेकिन नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

उपाय: सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं और बुध के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करें।

कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal)

पारिवारिक मामलों में तनाव आ सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं। लोगों से बातचीत में संयम रखें।

उपाय: चंद्रमा के बीज मंत्र ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा, चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal)

आर्थिक मामलों में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। शासन-सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होंगी। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जाप करें।

कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

उपाय: सुबह गाय को भोजन खिलाएं और घायल गोवंश का उपचार कराएं।

तुला राशि

घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा और देशाटन के योग बनेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और धन प्राप्ति के संकेत हैं।

उपाय: सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दान करें और किसी गरीब को भोजन कराएं।

वृश्चिक राशि

उदर विकार के प्रति सचेत रहें। गलत निर्णय कष्टदायी हो सकता है। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें। पिता या धर्मगुरु का साथ मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी, धैर्य बनाए रखें।

उपाय: सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना या केला खिलाएं।

धनु राशि

विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

उपाय: सुबह गाय को चार रोटी में गुड़ डालकर खिलाएं और बृहस्पति के बीज मंत्र च्ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमःज् का जाप करें।

मकर राशि

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। सत्ता पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।

उपाय: सुबह कुत्तों को भोजन खिलाएं और घायल कुत्ते का उपचार कराएं।

कुंभ राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

उपाय: सुबह शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करें और शाम को शनि मंदिर में तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News