Aaj Ka Rashifal सुनफा योग का मेष, सिंह और मकर राशि के लोगों को आज मिलेगा फायदा, जानिए अपना भविष्यफल

Khabarwala24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 14 सितंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मेष, सिहं, और मकर राशि के लिए लाभदायक होगा। चंद्रमा का गोचर आज वृषभ उपरांत मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र से होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और गुरु के बीच युति संबंध […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 14 सितंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन मेष, सिहं, और मकर राशि के लिए लाभदायक होगा। चंद्रमा का गोचर आज वृषभ उपरांत मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र से होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और गुरु के बीच युति संबंध बनेगा। जबकि दिन भर आज सुनफा योग भ प्रभावी रहेगा। साथ ही आज कर्क राशि से जाते हुए शुक्र भी कई राशियों को लाभ दिलाएंगे। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि,साहसिक फैसले से लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन मेष राशि के लिए कामकाज के लिहाज से अच्छा है। व्यापार में उन्नति होगी और आपके प्रभाव में वृद्धि। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको अच्छा फायदा मिलने का योग बना है। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आज शाम को माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें शारीरिक कष्ट की आशंका है। आपको आज किसी साहसिक फैसले से लाभ मिलेगा। लव लाइफ मे आपको आज संयमित व्यवहार बनाए रखने की जरूरत है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि, पैतृक धन से लाभ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन काम और कारोबार के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी जबकि आज मन आपका विचलित रह सकता है। मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बनता नजर आ रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही दिक्कतों से आज आपको छुटकारा मिलेगा। सरकारी क्षेत्र अथवा पैतृक धन से आपको आज लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। खर्चों पर काबू रखें, नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि,भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखना होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सामने वाले को किसी बात का बुरा न लगे। आज व्यापार शुरू करना चाहे तो दिन अच्छा रहेगा। निवेश भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है, भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार में विवेक और सूझबूझ से लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। आज आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक धन में भी वृद्धि होगी। आज शाम के समय आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

कर्क राशि, मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा (Aaj Ka Rashifal)

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम के प्रति सजग और गंभीर रहना चाहिए। आपको अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और दायित्व बढ़ने का संयोग बनेगा। मित्रों की तरफ से आपको सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च भी अधिक रहेगा। आपके खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा, कुछ लोगो से आपकी आज नई जान पहचान हो सकती है। परिवार में किसी निकट सदस्य की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि,थोड़े प्रयास से आपके रुके हुए काम बनेंगे (Aaj Ka Rashifal)

सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपके पुराने रुके हुए काम आज थोड़े प्रयास से पूरे होते नजर आएंगे। आपको आज कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा। आज आपके शत्रु भी आपकी बहादुरी की प्रशंसा करेगे। आपको अचानक ही कहीं से लाभ मिल सकता है। आपके अंदर दान-पुण्य की भावना बढ़ेगी। धर्म कर्म के काम में आज आप रुचि लेंगे। कोई खोई वस्तु मिलने की आपको खुशी होगी।​

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं और लाल गाय को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि, कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

कन्या राशि के लिए आज रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। जो जातक बीते दिनों दिनों बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर प्रसन्नता देगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में आपको अपने भाई का सहयोग प्राप्त होगा। सितारे बताते है कि आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। आपको आज बिजनेस में अपने अनुभव और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगायत्री मंत्र का जप करना लाभदायक होगा।

तुला राशि, समस्याओं से आप आज राहत पाएंगे (Aaj Ka Rashifal)

तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज जीवन में चली आ रही कुछ समस्याओं से राहत मिलने वाली है। लोग आपकी और आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो आज उसका निदान हो सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप अपनी बातों को सच साबित करने में सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ेगी और शिक्षा प्रतियोगिता में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आपके लिए फलदायी होगा।

वृश्चिक राशि,कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव की स्थिति बनेगी (Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपकी लव लाइफ में आज नई शुरुआत होगी और आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। अगर आप पार्टनरशिप में काम करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में नहीं है। अभी आपको बात को आगे टाल देना चाहिए। नौकरी और कामकाज में आज परिवर्तन के अवसर मिलेंगे। संतान के कार्यों और व्यवहार से आज आपका मान सम्मान बढेगा। शाम को अचानक मेहमानों के आने से घर में चहल पहल बनी रहेगी।​

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की आज अन्न का दान देना चाहिए।

धनु राशि,कामकाज में आज प्रगति होगी (Aaj Ka Rashifal)

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके कामकाज में आज प्रगति होगी। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है। व्यापार में आपके कठिन प्रयासों से आपको लाभ मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रुचि बनी रहेगी। सेहत के मामले में आपको अपना पूरा ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 84%आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र का जप करें।

मकर राशि, भाग्य लाभ दिलाएगा, शत्रुओं से सतर्क रहें (Aaj Ka Rashifal)

मकर राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज भाग्य प्रयास से बढ़कर लाभ दिलाएगा। लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से आपको सतर्क भी रहना होगा। बिना मांगे किसी को सलाह पर इसका आप पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज शाम का समय पुण्य कार्यों में व्यतीत होगा, जिससे मन शांत और प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आपको अपने परिवार और पिता पक्ष से लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कुंभ राशि,आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे

कुंभ राशि के लिए आज का दिन आनंददायी होगा। आपकी राशि से चतुर्थ उपरांत पंचम भाव में आज चंद्रमा का गोचर होगा। कारोबारी जातकों को नई योजना को पूरा करने के लिए कोई बड़ा अवसर मिलेगा। मित्रों और परिजनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपकी मित्रता का दायरा बढेगा। किसी नेक काम से आपको धन और सम्मान की प्राप्ति होगी। कामकाज में आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। किसी मित्र से सहयोग भी पाएंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और दामोराष्टकम का पाठ करें।

मीन राशि, पारिवारिक जीवन में भाग्यशाली रहेंगे

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज छोट भाई बहनों से भी सहयोग मिलने का योग बना है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आप पारिवारिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको अपने पिता का मार्गदर्शन से फायदा होगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य को जल देना और योग प्राणायाम का अभ्यास करना आज फायदेमंद होगा।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News