CLOSE

Aaj ka Rashifal शुभ योग का मेष वृष और मिथुन राशि को आज मिलेगा लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal 28 अक्टूबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष राशि के लिए लाभदायक रहेगा। वृष और मिथुन राशि के लिए भी आज का दिन अच्छा है। इस पर कल मंगलवार के दिन मंगल स्वराशि वृश्चिक में गोचर करते हुए राजयोग बनाएंगे। जबकि चंद्रमा आज धनु राशि मे संचार करते हुए मंगल के साथ द्विद्वादश योग बना रहा है। और साथ ही आज अनफा योग का भी संयोग बना है ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानें आज का राशिफल।

मेष राशि, रुका हुआ काम पूरा होगा (Aaj ka Rashifal)

आज शाम के समय आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। आज आपको अपने व्यवसाय में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आप अपने व्यवसाय की गति को बढ़ा पाएंगे। आज की रात अपनों के साथ मुलाकात और मौज-मस्ती में बीतेगी। आज आपको अपने जीवन साथी का सहयोग और साथ मिलता नजर आ रहा है। संतान के भविष्य से जुड़ी चिंता आज आपको परेशान कर सकती है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाये।

- Advertisement -

वृषभ राशि, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी (Aaj ka Rashifal)

आज आपका दिन संतोष और शांति में बीतेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में भी आपको सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के माध्यम से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन में सत्ता के साथ गठबंधन का फायदा भी आपको दिखाई दे रहा है। आज रात के समय कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात के कारण आपको अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से चली आ रही परेशानियों में आज कुछ राहत मिलती नजर आ रही है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

मिथुन राशि, भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा (Aaj ka Rashifal)

आज आपका कोई कीमती सामान चोरी होने का भय है। संतान को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आज रात्रि में आपको किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप किसी प्रोपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई काम भी आज पूरा हो सकता है।

- Advertisement -

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरत मंद को चावल का दान करें।

कर्क राशि, ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा (Aaj ka Rashifal)

आज आप अपनी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के लिए भरसक प्रयास करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में भी प्रगति होगी। आज राजकीय मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, विदेश से व्यापार करने वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आज आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपाय खरीद सकते हैं।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा जाप माला का पाठ करें।

सिंह राशि, विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं (Aaj ka Rashifal)

व्यापार में आज आपको किसी मित्र की सलाह से लाभ मिल रहा है। वाणी की कोमलता भी आज आपको नौकरी में तरक्की दिला सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने के योग हैं। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आपके सामने आ सकते हैं। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से परेशान हैं तो वह आज आपको कष्ट दे सकता है। छात्रों को शिक्षा प्राप्ति में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शिक्षकों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करें और दिया जलाएं।

कन्या राशि, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी (Aaj ka Rashifal)

रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में आपको अल्पावधि सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, जिससे आपको भविष्य की चिंता कम रहेगी, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो बाद में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो दोपहर बाद आपकी जीत हो सकती है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। परिवार में आज किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाए।

तुला राशि, पैसों की समस्या दूर होगी (Aaj ka Rashifal)

परिवार के सभी सदस्यों के सुखों में वृद्धि होगी। कई दिनों से चली आ रही पैसों की समस्या आज सुलझ सकती है। आप अपने परिवार को पास या दूर की यात्रा पर ले जा सकते हैं। पर्याप्त धन हाथ में आने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आप परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आदर्शवादी लें।

वृश्चिक राशि, मेहनत और ईमानदारी का फल मिलेगा (Aaj ka Rashifal)

आज कार्य क्षेत्र में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के काम में आज बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि मेहनत और ईमानदारी से शाम तक सारे काम पूरे कर लेंगे। भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। आज आपको अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करना होगा और अपने आलस्य को दूर भगाना होगा। सेहत के मामले में आज का दिन कुछ हल्का रहेगा।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

धनु राशि, सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी (Aaj ka Rashifal)

आज आपके विरोधी आपकी प्रशंसा करेंगे। सरकार और सत्ता पक्ष से निकटता का भी गठबंधन से फायदा होता दिख रहा है। आज आपको शाम से लेकर रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज किसी मित्र से यादगार मुलाकात के योग भी बन रहे हैं। परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके भाई आज आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आएंगे।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि, माता-पिता का विशेष ध्यान रखें (Aaj ka Rashifal)

आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता देने वाला रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार करने वाले लोग अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नए प्रयोग कर सकते हैं। आज शाम के समय आपको अपने आस-पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। अगर आप लंबे समय से किसी काम को करने की सोच रहे थे तो आज उसे पूरा कर सकते हैं।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

कुंभ राशि, करीबी से मनमुटाव हो सकता है

आज आपके स्वास्थ्य और सुख में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए सावधान रहें और अपने खान-पान पर ध्यान दें। अगर आप संयम और समझदारी नहीं दिखाएंगे तो आज किसी करीबी से मनमुटाव होने की संभावना है, इसलिए अगर आज कोई फैसला लेना है तो सोच समझकर लें। आज किसी समाचार से आपका मन विचलित हो सकता है। आज आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए तैयार रहेंगे।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

मीन राशि, कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है

आज का दिन आप अपने बच्चों और उनके काम की चिंता में बिताएंगे। आज शाम के समय आपका कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। अगर आपको अपने देवर-भाभी से कोई लेन-देन करना है तो संभलकर करें, नहीं तो रिश्ते में दरार आ सकती है। वैवाहिक जीवन में कई दिनों से चली आ रही बाधा आज समाप्त होगी, जिससे प्रेम जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने जीवन साथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर आज कुछ धन खर्च हो सकता है।

आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पिली वस्तु का दान करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-