Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj ka Rashifal 27 अक्टूबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष,मिथुन, और मकर राशि के जातको के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मूल उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा वरिष्ठ योग बना रहे हैं। जबकि मंगल आज स्वराशि वृश्चिक राशि में आकर राजयोग बना रहे हैं। और तो और आज सूर्यदेव उभयचरी योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।
मेष राशि, आपको अचानक लाभ मिलेगा (Aaj ka Rashifal)
मेष राशि के लिए आज मंगल का गोचर मेष राशि से अष्टम भाव होने जा रहा है। ऐसे में आपको अचानक लाभ मिलेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन काम के बीच आप परिवार के लिए भी समय निकाल पाएंगे, जिससे परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल बढेगा। आज आपको राजकीय सहयोग भी मिलता हुआ नजर आ रहा है। सेहत को लेकर सजग रहें तो बेहतर होगा। आज आपको नौकरी में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी प्रबल होंगे। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिश्री का भोग लगाएं।
वृषभ राशि, आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा (Aaj ka Rashifal)
वृषभ राशि के जातको के लिए आज सप्ताह का पहला दिन सुखद बीतेगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं और उनके लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं। आज आपने अपने व्यवसाय में जितनी मेहनत की है, उसका वैसा ही परिणाम आपको अवश्य मिलेगा, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। आज आपके धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि,आपके प्रभाव में वृद्धि होगी (Aaj ka Rashifal)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से लाभदायक रहेगा। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाग्य भी आपका आज भरपूर साथ देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। अपने फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज शाम को आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आपका कोई शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है। आपको आज रुचिकर भोजन का आनंद भी मिलने वाला है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।
कर्क राशि, आर्थिक योजना आज सफल रहेगी (Aaj ka Rashifal)
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। व्यापार में आज आपके विरोधी शांत रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा खासा मुनाफा होगा और आर्थिक योजना भी आपकी सफल रहेगी। कारोबार में गति आएगी। संतान के विवाह से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज शाम के समय आपको अपने पिता की सलाह से फायदा होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ रोटी खिलाएं।
सिंह राशि,भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी (Aaj ka Rashifal)
सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन आज ऑफिस में आपके साथ काम करने वाले सहकर्मियों के कारण आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। अगर आज आप किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो उसे बिल्कुल भी न दें क्योंकि उसे वापस पाना मुश्किल होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी, दुर्घटना होने की आशंका रहेगी। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।
कन्या राशि,लाभ और उपहार मिल सकता है (Aaj ka Rashifal)
कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के शुरू होने आप उत्साहित रहेगे। आज आपके परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ और उपहार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। नए लोगों से पहचान होगी और संपर्क का दायरा बढेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।
तुला राशि, क्रोध पर आपको काबू रखना होगा (Aaj ka Rashifal)
तुला राशि के जातको को आज अपने प्रयास और काम में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश मे जुटे लोगो को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आज आपकी नौकरी में कोई विवाद चल रहा है तो इसका समाधान हो सकता है लेकिन आपको गुस्से पर काबू रखना चाहिए। आज आपकी माता के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है,इसलिए आपको उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि, खर्च कंट्रोल में रख पाएंगे (Aaj ka Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप अनावश्यक खर्च को कंट्रोल कर पाएंगे। व्यवसाय में किए गए प्रयास आज सफल होंगे। आज आपकी सेहत में सुधार आने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ लव लाइफ खुशनुमा रहेगी। संतान के प्रति भी आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे। छात्रों को आज परीक्षा में सफलता मिलने की खुशी होगी।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि,ससुराल पक्ष से लाभ होगा (Aaj ka Rashifal)
धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, अन्यथा वे आपके व्यवसाय को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ होगा। शाम के समय आपके घर कोई मेहमान आ सकता है जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नए काम में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।
मकर राशि, लाभ और सम्मान पाएंगे (Aaj ka Rashifal)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कामकाज और रोजगार के मामले में अच्छा रहेगा। आपको उपहार और सम्मान मिलने से भी लाभ होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि आने से परिवार प्रसन्न रहेगा। आज आपकी कुछ प्रिय लोगों से बात हो सकती है जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान की ओर से आपको आज प्रसन्नता होगी।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।
कुंभ राशि, अचानक कहीं से रुका हुआ धन पाएंगे
कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपके पद और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। पैसों के मामले में आज अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है,लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। आज आपको किसी भी तरह के अनावश्यक खर्च से दूर रहने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा के मामले में ध्यान देने की जरूरत है। मानसिक भटकाव हो सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आज शुभ रहेगा।
मीन राशि,आपको आज वाद विवाद से बचना होगा
मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज किसी से वाद-विवाद में न पड़ें नहीं तो कहासुनी हो सकती है। मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। किसी काम के पूरे होने से आज मन में हर्ष की अनुभूति होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। व्यापार में आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे तो उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर पाएंगे। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न वस्त्र का दान दें।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


