Aaj Ka Rashifal कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए पूरा दिन? जानिए आज का राशिफल और उपाय

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने आज के बारे में जान सकता है। किस राशि के लिए कौन सा उपाय अपनाना लाभकारी रहेगा? आज यानी 27 दिसंबर शुक्रवार को किन-किन बतों का ध्यान रखना सभी राशियों के लए जरूरी है। आइए आज का राशिफल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने आज के बारे में जान सकता है। किस राशि के लिए कौन सा उपाय अपनाना लाभकारी रहेगा? आज यानी 27 दिसंबर शुक्रवार को किन-किन बतों का ध्यान रखना सभी राशियों के लए जरूरी है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि (Aaj Ka Rashifal)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

- Advertisement -

वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें वह शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal)

शिक्षा के प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal)

व्यर्थ में मन अशांत रहेगा। भाई बहन से तनाव मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। नकारात्मक विचारों से बचें। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

- Advertisement -

सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी परंतु मन परेशान हो सकता है। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चना दें।

कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal)

किसी मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि (Aaj Ka Rashifal)

घर परिवार के कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal)

स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सुबह बंदरों को केला और गुड़ चना खिला देंगे तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि (Aaj Ka Rashifal)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गाय का उपचार करें।

मकर राशि (Aaj Ka Rashifal)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal)

भाई बहन के बारे में सुखद समाचार मिल सकता है। रिश्तेदार के कारण लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि (Aaj Ka Rashifal)

किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल सुखद रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक जोखिम से बचें। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी देंगे तो दिन अच्छा रहेगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News