Why Jeans Have Small Pocket छोटी पॉकेट जींस में क्यों होती है , वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Khabarwala 24 News New Delhi: Why Jeans Have Small Pocket लोगों को फैशन का खूब शौक होता है। इसमें अलग-अलग तरह के कपड़े लोगों को खूब भाते हैं। कुछ फैशन आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन लेकिन कुछ हमेशा के लिए ठहर जाते हैं। इन एवरग्रीन कहा जा सकता है। जींस ऐसा ही फैशन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Why Jeans Have Small Pocket लोगों को फैशन का खूब शौक होता है। इसमें अलग-अलग तरह के कपड़े लोगों को खूब भाते हैं। कुछ फैशन आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन लेकिन कुछ हमेशा के लिए ठहर जाते हैं। इन एवरग्रीन कहा जा सकता है। जींस ऐसा ही फैशन है। 19वीं सदी में जींस की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक आप देखेंगे तो आपको एक यही फैशन है जो के धुंधला पड़ता हुआ नहीं दिखाई देता।

जींस पहनना नहीं छोड़ा (Why Jeans Have Small Pocket)

इस बीच कई कपड़े आए और चले गए लेकिन अब भी लोगों ने जींस पहनना नहीं छोड़ा। बल्कि अब तो जींस काफी फैशनेबल हो गया है। अगर आप भी जींस पहनते हैं। तो आपने जींस में एक बात नोटिस की होगी। जींस में एक छोटी पॉकेट होती है. अलग-अलग लोग पॉकेट में अलग-अलग चीज रखते हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है जींस में यह छोटी पॉकेट क्यों होती है। इसके पीछे क्या कारण है। नहीं पता, तो चलिए बताते हैं।

जानिए किस इस वजह से होती है छोटी पॉकेट (Why Jeans Have Small Pocket)

जैसा कि आपको हमने बताया जींस बनाने की और पहनने की शुरुआत 19 वीं सदी में हुई थी। शुरुआत में जींस को मजदूर वर्ग के लोग पहना करते थे। खदान में काम करने वाले मजदूरों के लिए ही इसका आविष्कार किया गया था। 19 वीं सदी में समय देखने के लिए जो घड़ी इस्तेमाल होती थी। उन में बेल्ट नहीं हुआ करता था। सिर्फ घड़ी का छोटा सा डायल हुआ करता था।

पाॅकेट वाॅट भी कहा जाता है (Why Jeans Have Small Pocket)

मजदूर अगर उस घड़ी को अपने सामने वाली जेब में रखते। तो उसके टूटने का खतरा रहता था। इसीलिए उसे सुरक्षित रखने के लिए जींस में एक छोटी सी जेब बनाई गई। इसीलिए जींस में बनी है छोटी पॉकेट को वॉच पॉकेट भी कहा जाता है। लेकिन अब धीरे-धीरे इस पॉकेट में घड़ी की जगह और चीजें रखी जाने लगी हैं और अब यह जरूरत के बजाय फैशन के लिए इस्तेमाल होती है।

जींस का कैसा नाम पड़ा डेनिम ? (Why Jeans Have Small Pocket)

आमतौर पर लोग जिस जींस को पहनते हैं उसे डेनिम कहा जाता है। लेकिन कभी आपने सोचा है जींस का नाम डेनिम कैसे रखा गया? इसकी एक छोटी सी कहानी है। 19 वीं सदी में जब जींस बनाना शुरू हुआ था। तो सबसे पहले यह फ्रांस के नीम्स शहर में बनाया जाता था। इसके लिए जो कपड़ा इस्तेमाल किया जाता था उसे सर्ज कहा जाता था। धीरे-धीरे फ्रांस के स्थानीय लोगों ने इसे सर्ज डी नीम्स कहना शुरू किया जिसका मतलब होता है नीम्स से सर्ज । और बाद में धीरे-धीरे इसका नाम डेनिम हो गया।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News