Viral Video पिता के जेल जाने का बेटे ने बनाया व्लॉग, कैमरे में कैद किया अनोखा सफर, कमेंट्स पढ़ नहीं रुकेगी हंसी

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आंध्र प्रदेश का एक व्लॉगर, अपने पिता के जेल जाने के सफर को अपने फोन के कैमरे में कैद करता नजर आ रहा है। यह व्लॉग, जो उसका 22वां वीडियो है, इंस्टाग्राम पर ‘@vlogger_lks’ अकाउंट से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Viral Video सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आंध्र प्रदेश का एक व्लॉगर, अपने पिता के जेल जाने के सफर को अपने फोन के कैमरे में कैद करता नजर आ रहा है। यह व्लॉग, जो उसका 22वां वीडियो है, इंस्टाग्राम पर ‘@vlogger_lks’ अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में व्लाॅगर ने बताया कि उनके पिता, जो एक एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) मामले में पिछले आठ महीनों से चित्तौड़गढ़ जेल में बंद थे, एक महीने की पेरोल के बाद फिर से जेल लौट रहे हैं।

क्या है पूरा मामला (Viral Video)

व्लाॅगर ने वीडियो में कहा, “दोस्तों, आज मेरे पापा की पेरोल खत्म हो गई है। अगर वह एक मिनट भी लेट हुए, तो उनकी फाइल डिफॉल्ट हो जाएगी, जिससे उनकी जमानत में देरी हो सकती है।” वीडियो में वह अपने पिता को परिवार और परिचितों के साथ आखिरी पल बिताते हुए दिखाते हैं। दोपहर 4 बजे वे जेल के लिए निकलते हैं और शाम 5 बजे तक चित्तौड़गढ़ जेल पहुंच जाते हैं। आखिरी बार पिता को ‘बाय’ कहने के बाद मायूस होकर घर लौटते हैं।

सोशल मीडिया पर 9 लाख से ज्यादा व्यूज (Viral Video)

इस 42 सेकंड के वीडियो को अब तक 9 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “एनडीपीएस व्लॉग का तीसरा पार्ट।” सोशल मीडिया यूजर्स ने इस व्लॉग पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने व्लाॅगर की हिम्मत की तारीफ की, तो कुछ ने इसे मजाक का विषय बनाया।

  • एक यूजर ने लिखा, “लगता है ड्रग्स का मामला है।”
  • दूसरे ने कमेंट किया, “मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम्हारे पिता जल्द जेल से छूट जाएं।”
  • तीसरे ने कहा, “भाई के चेहरे पर पिता के जेल जाने का दुख साफ दिख रहा है।”
  • एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “अरे भाई, वो जेल जा रहे हैं, हनीमून पर नहीं, जो वीडियो बना रहा है।”
  • कुछ ने मजाक में युवक को ‘व्लॉगर ऑफ द ईयर’ का खिताब दे दिया।

लोगों का ध्यान खींचने वाला अनोखा व्लॉग (Viral Video)

व्लाॅगर का यह व्लॉग इसलिए चर्चा में है क्योंकि आमतौर पर लोग परिवार से जुड़ी ऐसी निजी और संवेदनशील घटनाओं को सार्वजनिक नहीं करते। लेकिन लोकेश ने इसे न केवल रिकॉर्ड किया, बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर कर एक नई मिसाल कायम की। कुछ लोग इसे साहस मान रहे हैं, तो कुछ इसे अनावश्यक प्रचार का तरीका बता रहे हैं।

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News