Funny dance in plane viral video मेट्रो के बाद अब प्लेन में मचा हंगामा, शख्स का डांस देख पैसेंजर के उड़ गए होश, देखिए वीडियो

Khabarwala 24 News New Delhi: Funny dance in plane viral video आजकल लोग रील बनाने के लिए किसी भी जगह और समय का ख्याल नहीं रखते।हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स प्लेन में डांस कर रहा है। प्लेन में यात्री बैठे हैं और जगह भी पूरी तरह भरी हुई है, […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Funny dance in plane viral video आजकल लोग रील बनाने के लिए किसी भी जगह और समय का ख्याल नहीं रखते।हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स प्लेन में डांस कर रहा है। प्लेन में यात्री बैठे हैं और जगह भी पूरी तरह भरी हुई है, लेकिन उस शख्स को कोई शर्म नहीं आ रही। लोग हैरान होकर उसे देख रहे हैं, और सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, “नाच ये रहा है, शर्म हमें आ रही है!”

पूरी तरह से बेमिसाल है (Funny dance in plane viral video)

इस वीडियो में एक शख्स प्लेन के अंदर डांस करता नजर आ रहा है वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, “पूरा इंट्रोवर्ट समाज डरा हुआ है!” असल में, इंट्रोवर्ट यानी वो लोग जो भीड़-भाड़ में शांत रहते हैं और अकेले रहना पसंद करते हैं। लेकिन इस आदमी की तरह जो एक्स्ट्रोवर्ट्स से भी चार हाथ आगे है जो प्लेन में सबके सामने डांस कर रहा है। ये पूरी तरह से बेमिसाल है।

प्लेन में डांस करता शख्स (Funny dance in plane viral video)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि यात्रियों की आंखों में हैरानी और शर्मिंदगी है, क्योंकि वे उस आदमी को डांस करते हुए देख रहे हैं। कुछ यात्री तो आंखें ऊपर उठाकर भी नहीं देख रहे हैं। लेकिन वह शख्स रुकने का नाम नहीं ले रहा और अपने डांस में दूसरे यात्रियों को भी शामिल करने की कोशिश कर रहा है।

वीडियो देखकर यूजर कर रहे हैं कमेंट (Funny dance in plane viral video)

वायरल इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म एक्स पर @ShivrattanDhil1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक 5 लाख 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने कहा, “कृपया फ्लाइट का रूट बताएं, ताकि मैं उस रूट पर कभी यात्रा न करूं।” वहीं एक और यूजर ने पूछा, “क्या डीजीसीए सो रही है?” और एक अन्य ने लिखा, “नाच ये रहा है, शर्म मुझे आ रही है।”

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News