चंडीगढ़, 29 अगस्त (khabarwala24)। पंजाब में बाढ़ के कारण हालात बद से बदतर हैं। पंजाब के स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी तक 3 लोगों की मौत की जानकारी है, जबकि 8 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया है।
स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने समाचार एजेंसी khabarwala24 को बताया कि पूरे प्रदेश में अभी सिर्फ पठानकोट में 3 मौत के मामले सामने आए हैं। 8 हजार लोगों को निकाला गया है, जबकि फंसे हुए लोगों तक खाना और दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण रावी, ब्यास, सतलुज और जम्मू-कश्मीर से निकलने वाले उज दरिया का पानी पंजाब के हिस्सों में पहुंचा है। इसके कारण पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन और होशयारपुर जैसे जिलों में बाढ़ का काफी असर है।
अर्पित शुक्ला ने बताया कि पंजाब पुलिस स्थानीय प्रशासन के अलावा सेना और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों के साथ मिलकर काम कर रही है। रेस्क्यू टीमों की कोशिश है कि बाढ़ में फंसे लोगों को रिलीफ कैंप में लाया जाए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और 112 पुलिस टीम के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि बाढ़ के दौरान एयर रेस्क्यू भी जारी है। नाव के अलावा गुरुवार को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को बाढ़ से बाहर निकाला गया। पंजाब सरकार की तरफ से हेलीकॉप्टर दिया गया है।
स्पेशल डीजीपी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की रोजाना बीएसएफ, आर्मी और एनडीआरएफ के साथ मीटिंग हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से आ रहे अपडेट को देखते हुए लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
डीसीएच/
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


