Hapur के पिलखुवा के व्यापारी से 26.16 लाखों की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर आर्थिक धोखाधड़ी और धमकी का मामला सामने आया है, जिसमें स्थानीय व्यापारी आशीष जैन ने दिल्ली के एक व्यापारी पर 26 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आशीष […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर आर्थिक धोखाधड़ी और धमकी का मामला सामने आया है, जिसमें स्थानीय व्यापारी आशीष जैन ने दिल्ली के एक व्यापारी पर 26 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आशीष जैन ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, हापुड़ को शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना ने स्थानीय व्यापारी समुदाय में हड़कंप मचा दिया है और व्यापारिक लेनदेन में पारदर्शिता व सुरक्षा की मांग को फिर से उठाया है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

आशीष जैन, जो लक्की मेटल इंडस्ट्रीज (फेस-2, G.332, एम.जी. रोड, मसूरी, हापुड़) के संचालक हैं, ने बताया कि उनका व्यवसाय बैटरी स्क्रैप को पिघलाकर लीड (रंगा) तैयार करने से संबंधित है। दिनांक 21 मई, 2025 को उन्होंने दिल्ली के व्यापारी प्रवीण गुप्ता, जो विबग्योर मेटलायज कंपनी (प्लॉट नं. A-3, ग्राउंड फ्लोर, खसरा नं. 24/21/2, शाहबाद एक्सटेंशन फेस-2) का स्वामी है, को ई-वे बिल के माध्यम से 26,16,851 रुपये मूल्य का लीड माल भेजा था। शुरू में प्रवीण गुप्ता ने आंशिक भुगतान किया, लेकिन बाद में उन्होंने आशीष का फोन उठाना बंद कर दिया।

पीड़ित को दी धमकी (Hapur)

आशीष ने बताया कि कई प्रयासों के बाद जब प्रवीण ने फोन उठाया, तो उन्होंने शेष भुगतान की मांग पर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। प्रवीण ने कथित तौर पर कहा, “अगर तूने दोबारा फोन किया तो तेरे लिए अच्छा नहीं होगा।” इस धमकी और धोखाधड़ी से आहत आशीष ने हापुड़ पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur)

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Add
Add

Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News