CLOSE

Hapur के बाबूगढ़ में करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में कोहराम

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी 20 वर्षीय तुषार उर्फ छोटू की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने गुरुवार की शाम नम आंखों से तुषार का अंतिम संस्कार कर दिया।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

जानकारी के अनुसार, तुषार के पिता सतेंद्र कुमार एक किसान हैं और गांव में उनकी करीब 15 बीघा खेती की जमीन है। तुषार, जो उनके इकलौते पुत्र थे, खेतीबाड़ी में उनका हाथ बंटाते थे। गुरुवार सुबह तुषार घर में बिजली बोर्ड में तार लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे वह बेहोश होकर घर के अंदर गिर पड़े। उनकी मां राजनीता ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत तुषार को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजन में मचा कोहराम (Hapur)

तुषार की मौत की खबर सुनते ही पिता सतेंद्र और मां राजनीता बेसुध हो गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे के निधन ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। हादसे की सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई न करने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस मौके से लौट गई। गुरुवार शाम को गांव वालों और परिजनों ने नम आंखों से तुषार का अंतिम संस्कार किया।

- Advertisement -
Add
Add

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-