NIKAY CHUNAV छात्राओं ने मतदान के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

Khabarwala24 News Hapur NIKAY CHUNAV : आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज के प्रांगण में दो दिवसीय स्वीप कार्यक्रम (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के क्रम में प्रार्थना स्थल पर तहसीलदार जयप्रकाश एवं डायट के पूर्व प्रधानाचार्या जयवीर सिंह द्वारा प्रधानाचार्या डॉ० स्नेह प्रभा , समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Hapur NIKAY CHUNAV : आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज के प्रांगण में दो दिवसीय स्वीप कार्यक्रम (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) के क्रम में प्रार्थना स्थल पर तहसीलदार जयप्रकाश एवं डायट के पूर्व प्रधानाचार्या जयवीर सिंह द्वारा प्रधानाचार्या डॉ० स्नेह प्रभा , समस्त शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

Babita add
Babita add

तहसीलदार सदर जयप्रकाश , पूर्व डायट प्राचार्या जयवीर सिंह , प्रधानाचार्या डॉ० स्नेह प्रभा एवं उप-प्रधानाचार्या अर्चना गौतम ने एन.एस.एस, स्काउट गाइड, इको क्लब आदि छात्राओं द्वारा आस-पास के क्षेत्र के ‘लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली का संचालन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की नोडल अधिकारी संगीता देवी ने किया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के द्वारा लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की।

तहसीलदार जयप्रकाश ने छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर बनाई गई चित्रकला की भूरि-भूरि प्रशंसा की। छात्राओं द्वारा निकाली गई रैली विद्यालय से प्रारम्भ होकर तहसील तक गई जहाँ पर एस.डी.एम सुनीता सिंह ने रैली का उत्साहवर्धन किया एवं रैली का समापन किया। रैली को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

Nikay chunav छात्राओं ने मतदान के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

Nikay chunav छात्राओं ने मतदान के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

Nikay chunav छात्राओं ने मतदान के लिए मतदाताओं को किया जागरूक

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News