Viral Video: उत्तर प्रदेश की महिला ने तेलंगाना में रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, 2 घंटे रोकनी पड़ीं ट्रेनें, देखें वीडियो

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के शंकरपल्ली में एक 34 साल की महिला ने अपनी कार रेलवे ट्रैक पर चला दी, जिससे रेलवे स्टाफ और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर viral हो गया है, जिसमें कार को रेलवे ट्रैक पर चलते देखा जा सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Viral Video: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के शंकरपल्ली में एक 34 साल की महिला ने अपनी कार रेलवे ट्रैक पर चला दी, जिससे रेलवे स्टाफ और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर viral हो गया है, जिसमें कार को रेलवे ट्रैक पर चलते देखा जा सकता है।

रेलवे स्टाफ और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रोकी कार

घटना के बाद रेलवे स्टाफ और पुलिस ने मिलकर महिला को कार से बाहर निकालने की कोशिश की। एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि स्थानीय लोग और पुलिस कर्मी कार के पीछे दौड़ रहे हैं। करीब 20 लोगों ने मिलकर महिला को कार से बाहर निकाला, लेकिन उसने कोई सहयोग नहीं किया। महिला को बाहर निकालने के बाद उसके हाथ बांधे गए, जिसके बाद वह हिंदी में चिल्लाती हुई कह रही थी, “मेरे हाथ खोलो।”

महिला की मानसिक स्थिति पर सवाल

रेलवे पुलिस की सुपरिंटेंडेंट चंदना दीप्ति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और हाल तक एक multi-national company में काम करती थी। पुलिस को उसकी गाड़ी से driving license और PAN card भी मिला है। SP ने कहा कि महिला का व्यवहार aggressive था और वह mentally disturbed लग रही थी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वह suicide की कोशिश कर रही थी और इसे murder के रूप में दिखाने की साजिश थी।

ट्रेनों का रूट बदला गया

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के कारण 10-15 passenger trains, जिनमें बेंगलुरु-हैदराबाद ट्रेन भी शामिल थी, को precautionary measure के तौर पर डायवर्ट करना पड़ा। ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए suspend भी की गईं।

महिला हिरासत में, जांच जारी

पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच चल रही है। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस अजीबोगरीब वाकये पर हैरानी जता रहे हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News