Raid 2 OTT Release : ओटीटी पर रिलीज हुई अजय देवगन की ‘रेड 2’, जानिए कहां देख सकते हैं ये फिल्म

Khabarwala24 News New Delhi: Raid 2 OTT Release अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने थिएटर्स में शानदार परफॉर्म किया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और इसने अच्छा कलेक्शन किया है। अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने आ गई है। आइए चलिए जानते हैं ये फिल्म किस प्लेटफॉर पर कैसे देख […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News New Delhi: Raid 2 OTT Release अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने थिएटर्स में शानदार परफॉर्म किया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और इसने अच्छा कलेक्शन किया है। अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने आ गई है। आइए चलिए जानते हैं ये फिल्म किस प्लेटफॉर पर कैसे देख सकते हैं।

ओटीटी पर रिलीज हुई  ‘रेड 2’ ? (Raid 2 OTT Release )

‘रेड 2’ अजय देवगन की साल 2018 की हिट फिल्म ‘रेड’ की सीक्वल है। ‘रेड 2’ ने भी रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वहीं 26 जून यानी आज ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। बीते दिन मेकेर्स ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। निर्माताओं ने बुधवार रात अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ‘रेड 2’ के रिलीज होने की घोषणा करते हुए लिखा था, “ट्रांसफर कंफर्म, आईआरएस अमय पटनायक की रेड के लिए तैयार है? रेड 2 देखें, अभी नेटफ्लिक्स पर!”

क्या है ‘रेड 2’ की कहानी (Raid 2 OTT Release )

‘रेड 2’ में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला ने अहमर रोल प्ले किया है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म ‘रेड’ फ्रेंचाइजी की एक एंटरटेनिंग सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर एक ईमानदार आयकर अधिकारी अमय पटनायक का किरदार निभाया है। एक छापे के दौरान रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगने के बाद अमय पटनायक का भोज थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब अमय की मुलाकात दादा भाई से होती है, जिसका किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है। दादा भाई एक पॉपुलर लोकल राजनेता है। लेकिन अमय को शक हो जाता है और वह उसके घर और दफ़्तर पर छापा मारने का फ़ैसला करता है। इसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं।

‘रेड 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 178.08 करोड़ रुपये था। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 243.06 करोड़ की कमाई की थी।

अजय देवगन का अपकमिंग वर्कफ्रंट

अजय देवगन रेड 2 के बाद कई धांसू फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार हैं. इनमें ‘सन ऑफ सरदार 2’ जो कि 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी, ‘दे दे प्यार दे 2’ जो 14 नवंबर 2025 को आ रही है. इसके अलावा ‘दृश्यम 3’, ‘गोलमाल 5’, ‘शैतान 2’ और ‘धमाल 4’ जैसी फिल्में भी अजय देवगन की झोली में हैं.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News