Hapur में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डाल जिंदा जलाने की कोशिश, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना Hapur देहात क्षेत्र के शिव नगर मोहल्ले में रविवार, की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने छत के रास्ते एक घर में घुसकर एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस हमले […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना Hapur देहात क्षेत्र के शिव नगर मोहल्ले में रविवार, की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने छत के रास्ते एक घर में घुसकर एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

शिव नगर मोहल्ले के निवासी फूल सिंह ने हापुड़ देहात थाने में तहरीर देकर बताया कि 16 जून की रात उनकी पुत्रवधू सलोनी लघुशंका जाने के लिए उठी थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही कुछ लोग, जिनके नाम मुकेश, गंगाराम, भोपाल, श्रीपाल और मुकेश का साला बताए गए हैं, पहले से ही उनकी छत पर घात लगाए बैठे थे। इन लोगों ने सुनियोजित ढंग से सलोनी पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। फूल सिंह के अनुसार, हमलावरों का इरादा उनकी पुत्रवधू को जान से मारने का था।

शोर सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे (Hapur)

सलोनी की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य तुरंत छत पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने में जुट गए। गंभीर रूप से झुलसी सलोनी को तत्काल हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया। सलोनी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

थाना Hapur देहात प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों मुकेश, गंगाराम, भोपाल, श्रीपाल और मुकेश के साले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News