Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में मसूरी-गुलावठी मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम एक बार फिर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के संजय नगर निवासी मनोज भाटी अपनी कार से मसूरी से गुलावठी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार धौलाना में अरविंद डेरी के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज को तुरंत धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतकhttps://www.khabarwala24.com/tag/hapur/ के परिजनों को सूचना दे दी गई है और सड़क किनारे खड़े ट्रक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इससे पहले भी सड़क हादसे में हो चुकी है मौत (Hapur)
इससे पहले, बुधवार देर शाम इसी मार्ग पर एक अन्य हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई थी। मसूरी-गुलावठी मार्ग पर लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं के कारण लोग आए दिन अपनी जान गंवा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल और नियमित गश्त की व्यवस्था करने की अपील की है।


