Weather Today शिमला जैसा होगा दिल्ला का मौसम, लगातार 5 दिनों तक होगी बारिश, यूपी समेत अन्य राज्यों का जानें मौसम का हाल

Khabarwala 24 News New Delhli: Weather Today दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। हालत ऐसे है कि गैर जरूरी काम के लिए लोगों ने अपने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhli: Weather Today दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। हालत ऐसे है कि गैर जरूरी काम के लिए लोगों ने अपने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को विभिन्न मौसम केंद्रों पर तापमान 40.9 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। 13 जून से दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

दिल्ली में उमस भरी गर्मी का दौर जारी (Weather Today)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि शाम होते-होते यहां बारिश की संभावना है, जो कि अगले कई दिनों तक जारी रहेगी। शुरुआती दो दिनों में दिल्लीवालों को गर्मी से कोई खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही है, लेकिन 15 जून से दिल्ली के तापमान में भारी दर्ज की जा सकती है।

45 डिग्री तक पहुंचा दिल्ली का तापमान (Weather Today)

बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग मौसम केंद्रों केंद्रों पर तापमान 40.9 से लेकर 45 के बीच रहा। वहीं, आद्रता के साथ यहीं तापमान खतरनाक स्तर यानी की 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी के चलते दिल्ली के लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हुए नजर आ रहे हैं। लोग अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी के साथ-साथ लस्सी और सत्तू जैसी चीजों का सेवन कर रहे हैं।

दोपहर में घर से नहीं निकल रहे लोग

वहीं, कुछ लोगों ने तो दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के 7 मौसम केंद्रों पर बुधवार शाम 5.30 बजे तापमान 40.9 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य तापमान से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

कब मिलेगी गर्मी से राहत? (Weather Today)

शुक्रवार यानी 13 जून से दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 13 से 17 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश की संभवना है। इससे दिल्ली का तापमान 45 डिग्री से घटकर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभवना है। इससे बाद अगले दो दिनों तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

यूपी में गर्मी का टॉर्चर! (Weather Today)

उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। आसमान से बरसती आग की वजह से धरती भट्टी की तप रही है। सुबह से ही सूरज की किरणे जला रही है। रात में भी राहत नहीं है, गर्म हवाओं की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। झांसी, आगरा, बांदा जैसे जिलों में तापमान 46 डिग्री के पार चला गया है। हालांकि अगले 6 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री की कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यूपी में लू का अलर्ट (Weather Today)

मौसम विभाग ने आज भी मिला जुला मौसम रहने का अनुमान जारी किया है। ऐसे में प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं लेकिन पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में आज भी भीषण गर्मी का कहर जारी रह सकता है। अगले दो दिन इन जिलों के लिए भारी है। यहां लोगों को गर्मी से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है।हालांकि इसके बाद यहां भी बारिश का सिलसिला देखने को मिलेगा।

यूपी के इन जिलों में गरज के साथ बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों ही संभागों के कुछ जिलों में आज कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पश्चिमी क्षेत्र में दिन के समय आज नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा और झांसी में भीषण हीट वेव चलेंगी, आईएमडी ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और महोबा में लू का यलो अलर्ट है।

यूपी के इन जिलों मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी

इसके साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में आज गर्म रातें रहने की संभावना है. वहीं कुछ जिलों में आज बारिश का संभावना जताई गई है. सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर इन जिलों में बारिश होगी। इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

यूपी में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश

लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर और गोरखपुर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे और यहां गरज-चमक और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया हैं। प्रदेश में उष्ण लहर और बारिश का ये सिलसिला अगले दो दिन जारी रहेगा। 15 जून से बारिश की रफ़्तार बढ़ेगी और प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश होगी।

कल से इन राज्यों में बदलेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, १३ जून तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है, हालांकि उसके बाद, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। आईएमडी ने यह भी बताया कि २६-२७ मई से महाराष्ट्र के तट के पास रुके दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो से तीन दिनों में फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में गर्मी हुई तेज, दिन में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा

मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम गर्म और उमस भरा बना हुआ है। दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि रातें थोड़ी राहत देती हैं। कहीं-कहीं आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार भी बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बादल छा सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। गर्मी से फिलहाल पूरी राहत नहीं मिलेगी।

मुंबई में पूरे दिन बादल और उमस भरा मौसम

मुंबई में फिलहाल मौसम ज्यादातर बादल और उमस भरा है, तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। अगले हफ्ते भी यही हाल रहेगा। बारिश और गरज‑चमक के साथ दिन और शाम दोनों समय उमस बनी रहेगी।

उत्तराखंड में गर्मी से राहत

उत्तराखंड (Weather Today )में मौसम बदल गया है। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 12 जून को प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश होगी। 13 जून से बारिश पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लेगी। मौसम विभाग ने 17 जून तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। भूस्खलन और जलस्तर बढ़ने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं उत्तराखंड के उच्च हिमालयी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड में 17 जून तक यहां होगी बारिश

मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार, 11 जून से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है, बागेश्वर, पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग, चमोली, चम्पावत में बारिश हुई है और कुछ जगहों पर जोरदार बारिश भी हुई। 17 जून तक कुमाऊं और गढ़वाल में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, साथ ही पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News