WEATHER REPORT: IMD का मौसम को लेकर अलर्ट, दिल्ली-NCR सहित 22 राज्यों में आज बरसेंगे बादल

Khabarwala24News NEW DELHI(WEATHER REPORT)ः उत्तर भारत के राज्यों सहित पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ प्रदेशों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश जारी है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News NEW DELHI(WEATHER REPORT)ः उत्तर भारत के राज्यों सहित पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों और दक्षिण भारत के कुछ प्रदेशों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश जारी है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते कई दिनों से WEATHER मौसम सुहाना बना हुआ है। लोगों के घरों में कूलर-पंखे की गति तक कम हो चुकी है। मई के जैसे गर्म माह में ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं आज सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली -NCR सहित 22 राज्यों में आज बारिश हो सकती है।

दिल्ली में 7 मई तक छाए रहेंगे बादल

आपको बता दें कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पूरे उत्तर भारत में WEATHER मौसम सुहाना बना हुआ है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में भी ऐसे ही मौसम बने रहने की उम्मीद है।WEATHER  मौसम विभाग ने दिल्ली में 7 मई तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का मौसम बने रहने की उम्मीद जताई है। वहीं उत्तराखंड में IMD के मुताबिक अगले चार दिनों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के साथ पूरे उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।

बिहार में हो सकती है आज बारिश

WEATHER मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि शुक्रवार से बिहार में बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। साथ ही तापमान में लगातार चार से छह डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ऊंचे पहाड़ों पर एक या दो जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

WEATHER REPORT किन किन राज्यों में बरसेंगे बादल

तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश तथा पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश, बिहार, दक्षिण कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, ओडिशा, तेलंगाना, केरल और दिल्ली में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश संभावना है।

Weather report: imd का मौसम को लेकर अलर्ट, दिल्ली-ncr सहित 22 राज्यों में आज बरसेंगे बादल Weather report: imd का मौसम को लेकर अलर्ट, दिल्ली-ncr सहित 22 राज्यों में आज बरसेंगे बादल Weather report: imd का मौसम को लेकर अलर्ट, दिल्ली-ncr सहित 22 राज्यों में आज बरसेंगे बादल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News