Hapur में जलनिकासी और विकास कार्यों का निरीक्षण, विशेष सचिव ने लगाई फटकार, दिए सख्त निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने गुरुवार को हापुड़ शहर की जलनिकासी और विकास कार्यों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बुलंदशहर रोड पर मोती कालोनी के मुख्य नाले का निरीक्षण किया और नगर पालिका में बैठक कर अधिकारियों से […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी ने गुरुवार को हापुड़ शहर की जलनिकासी और विकास कार्यों की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बुलंदशहर रोड पर मोती कालोनी के मुख्य नाले का निरीक्षण किया और नगर पालिका में बैठक कर अधिकारियों से सफाई, कूड़ा निस्तारण, और निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। सही जानकारी न देने पर निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रमोद कुमार को फटकार लगाई गई।

अफसर कर्मचारियों में मची अफरा तफरी

विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी और एडीएम संदीप कुमार शाम को नगर पालिका परिसर पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बैठक में उन्होंने शहर के नालों की सफाई, जलनिकासी, कूड़ा निस्तारण, पेयजल योजनाओं, और निर्माण कार्यों से संबंधित अभिलेखों की जांच की। मोती कालोनी के दो किलोमीटर लंबे नाले की सफाई, जो छह दिन से चल रही थी, का निरीक्षण कर उन्होंने नाले को पक्का करने और निकलने वाली सिल्ट को डंपिंग ग्राउंड में डालने के निर्देश दिए।

इन बिंदुओं पर ली जानकारी

गढ़ रोड पर जलभराव की समस्या पर चर्चा के दौरान पालिका अधिकारियों ने बताया कि एचपीडीए द्वारा आठ करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण चल रहा है, जिससे जल्द स्थिति सुधरेगी। कूड़ा निस्तारण के लिए तीन एमआरएफ सेंटर तैयार हैं, लेकिन टेंडर प्रक्रिया चल रही है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। विशेष सचिव ने बरसात से पहले नालों की सफाई और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के सख्त निर्देश दिए।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News