Sanskaari Bahu Transformation टीवी की इन संस्कारी बहुओं की रंगीन दुनिया देख आप भी रह जाएंगे दंग, 3 को तो पहचानना भी होगा मुश्किल

Khabarwala 24 News New Delhi : Sanskaari Bahu Transformation टीवी सीरियल में सीधी-सादी और संस्कारी बहुओं का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेसेस असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं. उनका ऑन-स्क्रीन लुक और रियल लाइफ स्टाइल देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. कुछ तो इतनी बदल चुकी हैं कि पहली नज़र में उन्हें पहचानना भी मुश्किल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Sanskaari Bahu Transformation टीवी सीरियल में सीधी-सादी और संस्कारी बहुओं का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेसेस असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं. उनका ऑन-स्क्रीन लुक और रियल लाइफ स्टाइल देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. कुछ तो इतनी बदल चुकी हैं कि पहली नज़र में उन्हें पहचानना भी मुश्किल होगा. आइए, देखते हैं अर्चना, प्रेरणा और गीत जैसी आपकी पसंदीदा ‘संस्कारी बहुओं’ का मॉडर्न अवतार…

दृष्टि धामी (Sanskaari Bahu Transformation)

दृष्टि धामी ने ‘गीत हुई सबसे पराई’ में गीत का किरदार निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस शो में वो प्यारी, मासूम और पारंपरिक लड़की के रोल में थीं, जो अक्सर एथनिक पंजाबी सूट में नजर आती थीं लेकिन असल जिंदगी में दृष्टि धामी स्टाइलिश और मॉर्डन हैं। रियल लाइफ में उन्हें वेस्टर्न आउटफिट्स पहनना पसंद है।

जेनिफर विंगेट (Sanskaari Bahu Transformation)

जेनिफर विंगेट ने ‘सरस्वतीचंद्र’ में कुमुद का किरदार निभाया था। इस शो में वे एक सीधी-सादी, ट्रेडिशनल और खूबसूरत लड़की के किरदार में नजर आई थीं। उनका मासूमियत और सादगी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। असल जिंदगी में जेनिफर विंगेट बेहद ग्लैमरस हैं। उन्हें फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है।

हिना खान (Sanskaari Bahu Transformation)

हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। संस्कारी बहू और आदर्श बेटी के इस किरदार में हिना को खूब पसंद किया गया था लेकिन टीवी की ये ‘संस्कारी बहू’ अब असल जिंदगी में एक फैशन आइकॉन बन चुकी हैं।

निया शर्मा (Sanskaari Bahu Transformation)

निया शर्मा ने ‘एक हज़ारों में मेरी बहना है’ में मानवी का किरदार निभाया था। इस शो में वो एक प्यारी और मासूम लड़की के रोल में थीं, जो इंडियन कपड़ों में नज़र आती थी लेकिन असल जिंदगी में निया शर्मा टीवी की बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल अभिनेत्रियों में से एक हैं। आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये वही मानवी हैं।

रुबीना दिलैक (Sanskaari Bahu Transformation)

रुबीना दिलैक ने ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ में सौम्या (किन्नर बहू) का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाकर दर्शकों को चौंका दिया था। वे हमेशा साधारण साड़ियों और सलवार-सूट में नज़र आती थीं लेकिन असल जिंदगी में ‘बिग बॉस’ जीतने के बाद रुबीना का लुक और स्टाइल काफी बदल गया है।

अंकिता लोखंडे (Sanskaari Bahu Transformation)

‘पवित्र रिश्ता’ की अर्चना के रूप में अंकिता लोखंडे ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। साड़ी, बिंदी और सीधी-सादी बहू के इस किरदार में अंकिता ने लाखों दिलों पर राज किया। उनका ये लुक आज भी दर्शकों को याद है लेकिन अपनी असल जिंदगी में अंकिता लोखंडे बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल हैं।

श्वेता तिवारी (Sanskaari Bahu Transformation)

श्वेता तिवारी को ‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा के रूप में भला कौन भूल सकता है। सीधी, समझदार और हर मुश्किल का सामना करने वाली प्रेरणा के किरदार ने श्वेता को घर-घर में लोकप्रिय बनाया लेकिन असल जिंदगी में श्वेता बेहद स्टाइलिश हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News