IPL 2025 Orange or Purple Cap ऑरेंज कैप के लिए विराट कोहली ने लगाई रेस, पर्पल कैप फिलहाल प्रसिद्ध कृष्णा के पास

Khabarwala 24 News New Delhi : IPL 2025 Orange or Purple Cap आईपीएल 2005 की ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि विराट कोहली दो पायदान चढ़कर ऊपर आ गए हैं। कोहली अब आठवें स्थान से ऊपर उठकर छठवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, पर्पल कैप लिस्ट में मोहम्मद […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : IPL 2025 Orange or Purple Cap आईपीएल 2005 की ऑरेंज और पर्पल कैप लिस्ट में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि विराट कोहली दो पायदान चढ़कर ऊपर आ गए हैं। कोहली अब आठवें स्थान से ऊपर उठकर छठवें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, पर्पल कैप लिस्ट में मोहम्मद सिराज 11वें स्थान से खिसककर और नीचे चले गए हैं। एसआरएच के क्रुणाल पांड्या और हर्षल पटेल गेंदबाजों की लिस्ट में ऊपर पहुंच गए हैं।

गुजरात के सुदर्शन का जलवा (IPL 2025 Orange or Purple Cap)

गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने 13 मैचों में 638 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी बहुत पीछे नहीं हैं। गिल ने 13 मैचों में 636 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव ने 13 मैचों में 583 रन बनाए हैं। वहीं, लखनऊ के मिचेल मार्श 12 मैचों में कुल 560 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। पांचवें नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं और विराट 548 रन बनाकर छठे नंबर पहुंच गए हैं।

पर्पल कैप रेस में क्या बदलाव (IPL 2025 Orange or Purple Cap)

पर्पल कैप की रेस में भी बहुत थोड़ा सा बदलाव हुआ है। पर्पल कैप फिलहाल जीटी के पेसर प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। उन्होंने 13 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं। वहीं, पैट कमिंस और क्रुणाल पांड्या भी इस लिस्ट में ऊपर आ गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद ने 13 मैचों में 21 शिकार किए हैं। हर्षल पटेल के विकेटों की संख्या 16 हो गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News