Hapur जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बिलारा गांव में मिट्टी उठान विवाद का मौके पर किया समाधान

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ के विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम बिलारा में खेत से मिट्टी के उठान को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर समाधान कराया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur (साहिल अंसारी) यूपी के जनपद हापुड़ के विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम बिलारा में खेत से मिट्टी के उठान को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर समाधान कराया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं गांव का दौरा किया और दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई।

क्या था पूरा मामला

जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और पाया कि मिट्टी उठाने वाले पक्ष के पास इसके लिए वैधानिक अनुमति मौजूद है। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत की और तथ्यों के आधार पर समझौता कराया। इस दौरान उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया कि विवाद का निपटारा शांतिपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। उनकी मध्यस्थता से दोनों पक्षों के बीच सहमति स्थापित हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष संतुष्ट हो गए।

ग्रामीणों ने की सराहना

जिलाधिकारी के इस त्वरित और निष्पक्ष हस्तक्षेप की ग्रामीणों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के विवादों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है, इसलिए इसे आपसी बातचीत से सुलझाना जरूरी है।

Add
Add

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News