Nag Panchami 2025 Date देवों के देव महादेव को सावन मास में प्रिय नागपंचमी का विशेष महत्व, जानें तारीख, पूजन मुहूर्त, विधि व मंत्र

Khabarwala 24 News New Delhi : Nag Panchami 2025 Date हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित सावन मास का विशेष महत्व है। इस महीने में नागपंचमी का पर्व भी मनाया जाता है। यह पर्व देवों के देव महादेव को प्रिय है। इस दिन नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Nag Panchami 2025 Date हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित सावन मास का विशेष महत्व है। इस महीने में नागपंचमी का पर्व भी मनाया जाता है। यह पर्व देवों के देव महादेव को प्रिय है। इस दिन नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन नाग देवता को प्रसन्न करने, सुख-समृद्धि पाने और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए शुभ माना जाता है।

जानें नागपंचमी 2025 कब है (Nag Panchami 2025 Date)

नागपंचमी का पर्व इस साल 29 जुलाई 2025, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन नागदेवता व भगवान शिव अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

नागपंचमी पूजन मुहूर्त 2025 (Nag Panchami 2025 Date)

हिंदू पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि 28 जुलाई 2025 को रात 11 बजकर 24 मिनट पर प्रारंभ होगी और 30 जुलाई 2025 को सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। नाग पंचमी पूजा मुहूर्त 29 जुलाई 2025 को सुबह 05 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

नाग पंचमी पूजन मंत्र (Nag Panchami 2025 Date)

नागपंचमी के दिन नागदेवता की पूजा करते समय नीचे बताए गए मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है।

सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।

ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥

ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।

ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥

नाग पंचमी पूजा विधि (Nag Panchami 2025 Date)

सबसे पहले सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें। शिवलिंग पर दूध, जल व बेलपत्र अर्पित करें। इसके बाद नाग देवता की तस्वीर या प्रतिमा की पूजा करें। नागदेवता को दूध, दही, फल व मिठाई आदि अर्पित करें। नाग मंत्रों का जाप करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News