Quiz General Knowledge बताएं यूपी के किस जिले में है ‘ठंडे मसालों’ से बना पुल, इस शासक ने 500 साल पहले दो दिन में बनवाया, आज इस पुल का उपयो करते हैं लोग?

Quiz General Knowledge Khabarwala 24 News. com: भारत में किसी भी तरह की कोई भी कॉम्पिटिटिव परीक्षा हो, या फिर कोई जॉब इंटरव्यू हो अक्सर जीके से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए हर रोज जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल और जवाब लेकर आते हैं, जो आपकी तैयारियों में मदद […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Quiz General Knowledge Khabarwala 24 News. com: भारत में किसी भी तरह की कोई भी कॉम्पिटिटिव परीक्षा हो, या फिर कोई जॉब इंटरव्यू हो अक्सर जीके से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए हर रोज जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल और जवाब लेकर आते हैं, जो आपकी तैयारियों में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इन सबके अलावा हर किसी को करेंट अफेयर्स और जीके से जुड़े क्वेश्चन और आंसर पढ़ना चाहिए। इससे आपको इतिहास हो या फिर देश और दुनिया में चल रही चीजों के बारे में पता चलता है।

सवाल 1-यूपी में किस नदी पर बना है यह शाही पुल?

जवाब 1-आजमगढ़ के तमसा नदी पर शाही पुल बना है। आजमगढ़ के इतिहास और इतिहास में होने वाली घटनाओं का जीता जागता सबूत है। जिले के हरबंशपुर स्थित तमसा नदी पर बना यह पुल ऐतिहासिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। ये पुल लगभग 500 साल पुराना है। ऐसा कहा जाता है कि इस पुल को शेरशाह सूरी ने जौनपुर की यात्रा करने दौरान बनवाया था। यह पुल आजमगढ़ के धरोहर के रूप में है।

सवाल 2-कितने कराया था पुल का निर्माण

जवाब 2-तमसा नदी पर बने इस शाही पुल को शेरशाह सूरी द्वारा 1530 ई. में बनवाया गया था। शेरशाह सूरी जब अपनी सेना के साथ जौनपुर के लिए यात्रा कर रहा था। उस समय आजमगढ़ पहुंचने के बाद उसे अपनी सेना के साथ तमसा नदी को पार करना था। उस समय आजमगढ़ व जौनपुर का रास्ता अहम था? यह पुल दोनों जिलों को जोड़ने का एक मात्र साधन था। उस समय आजमगढ़ में तमसा नदी पर कोई पुल नहीं था। शेरशाह सूरी ने अपनी सेना के साथ मिलकर दो दिन के अंदर ही इस पुल का निर्माण करा दिया था।

सवाल 3-किन मसालों से बना पुल

जवाब 3-इतिहासकारों के अनुसार उस समय इस पुल को बनाने में ठंडे मसाले का प्रयोग किया गया था। जिसमें चूना, सुर्खी, दाल, गोंद और राख से इसका निर्माण कराया गया था। इस पुल के निर्माण में सीमेंट का उपयोग नहीं किया गया था। फिर भी यह पुल बिगत 500 सालों से टिका हुआ है। इस पुल के बगल में एक और पुल बन गया है।

सवाल 4- इंडिया का सबसे महंगा शहर कौन सा है?

जवाब 4- भारत का सबसे महंगी सिटी मुंबई है।

सवाल 5- सांप 24 घंटे में कितनी देर तक सोते हैं?

जवाब 5- पूरे दिन में सांप करीब 16 घंटे तक सोते हैं।

सवाल 6- इंडियन नेशनल कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे?

जवाब 6- इंडियन नेशनल कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंद्र बैनर्जी थे।

सवाल 7- सांप कितनी दूर तक देख सकता है?

जवाब 7- कहा जाता है कि सांप करीब 2 किलोमीटर दूर तक देख सकता है ।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News