Khabarwala 24 News New Delhi : रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन 27 मई को लॉन्च होंगे। कंपनी इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स Realme GT 7 और Realme GT 7T को लॉन्च कर सकती है। कंपनी इन फोन्स को भारतीय बाजार के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी रिलीज करेगी। दोनों ही स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन कंपनी ने टीज करने शुरू कर दिए हैं। Realme ने चीनी मार्केट में पहले ही अपनी GT 7 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। Realme GT 7 में 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। आइए जानते हैं इन फोन्स की दूसरी डिटेल्स…
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?
Realme GT 7 में 6.78-inch का OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
वहीं Realme GT 7T में 6.78-inch का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Realme GT 7 और GT 7T दोनों ही स्मार्टफोन्स को गेमिंग के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। IceSense कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो डिवाइस को ठंडा रखती है। Realme GT 7 में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। चीनी वर्जन में 7200mAh की बैटरी मिलती है।
कीमत कितनी होगी?
दोनों स्मार्टफोन्स भारत में Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। फोन्स के लैंडिग पेज पहले ही लाइव हो चुके हैं, जिसमें स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में बताया गया है। Realme GT 6 को कंपनी ने भारत में 40,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। कयास हैं कि Realme GT 7 की कीमत 44,999 रुपये से शुरू हो सकती है।


