New Toyota Innova Hycross टोयोटा ने लॉन्च की एक्सक्लूसिव इनोवा हाइक्रॉस, जुलाई तक ग्राहक खरीद सकेंगे ये कार

Khabarwala 24 News New Delhi : New Toyota Innova Hycross इनोवा हाइक्रॉस का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। जिसे कंपनी एक्सक्लूसिव एडिशन कह रही है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती 32.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स कंपनी का कहना है कि ये एक्सक्लूसिव एडिशन केवल सीमित […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : New Toyota Innova Hycross इनोवा हाइक्रॉस का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। जिसे कंपनी एक्सक्लूसिव एडिशन कह रही है। आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती 32.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स कंपनी का कहना है कि ये एक्सक्लूसिव एडिशन केवल सीमित समय के लिए ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके ग्राहक मई से लेकर जुलाई तक ही खरीद सकेंगे तो आइये जानें नए एक्सक्लूसिव एडिशन में क्या ख़ास है…

एक्सक्लूसिव एडिशन में कई बदलाव (New Toyota Innova Hycross)

जैसा कि कंपनी ने इस नई कार को एक्सक्लूसिव एडिशन नाम दिया है। इस एमपीवी में ख़ास फीचर्स को शामिल किया है। कंपनी ने ज्यादातर फोकस इस कार के ब्लैक-आउट डिटेलिंग और कंट्रास्टिंग एस्थेटिक्स पर किया है। ग्लॉस-ब्लैक रूफ और ग्रिल से लेकर टेलगेट, हुड और व्हील आर्क एक्सेंट में कई बदलाव किए हैं।

टॉप स्केक्स वेरिएंट के मुकाबले महंगी (New Toyota Innova Hycross)

इनोवा हाईक्रॉस के टॉप स्पेक्स वेरिएंट ZX(O) पर बेस्ड इस एक्सक्लूसिव एडिशन मॉडल में डुअल-टोन अलॉय व्हील, ORVM गार्निश, आगे और पीछे अंडर-रन तथा पीछे क्रोम डोर लिड को डुअल-टोन अपील के साथ डिज़ाइन किया है। रेगुलर टॉप स्केक्स वेरिएंट के मुकाबले एक्सक्लूसिव एडिशन तकरीबन 1.24 लाख महंगी है।

इनोवा हाइक्रॉस दो रंगों में उपलब्ध (New Toyota Innova Hycross)

इनोवा हाइक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन केवल दो रंगों में उपलब्ध है – सुपर व्हाइट और पर्ल व्हाइट. इस कार में रूफ से लेकर टेल गेट तक क्रोम एक्सेंट का भरपूर इस्तेमाल किया गया है जो इसे थोड़ा प्रीमियम अपील देता है।

डुअल-टोन ब्लैक और रेड इंटीरियर (New Toyota Innova Hycross)

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन के केबिन में डुअल-टोन ब्लैक और रेड इंटीरियर मिलेगा। जिसमें इंस्ट्रूमेंट पैनल, दरवाजे, सीटें और फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट पर रेड एक्सेंट दिए हैं जो केबिन को स्पोर्टी और प्रीमियम फील देते हैं।

सेंटर कंसोल व फैब्रिक अपहोल्स्ट्री (New Toyota Innova Hycross)

डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और फैब्रिक अपहोल्स्ट्री को भी बदला गया है। साथ ही कार में ‘एक्सक्लूसिव’ की बैजिंग भी दी गई है जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाता है। टोयोटा ने एक्सक्लूसिव एडिशन में एयर प्यूरीफायर, लेग रूम एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स को शामिल किया है।

पावर और परफॉर्मेंस बनाती खास (New Toyota Innova Hycross)

चूंकि यह टॉप-स्पेक ZX (O) वेरिएंट पर बेस्ड है, इसलिए हाईक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जिसे स्ट्रांग हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम को शामिल किया गया है। यह इंजन 184 bhp की पावर जेनरेट करता है। साल 2022 में लॉन्च होने वाली इनोवा हाईक्रॉस अपने एडवांस फीचर्स और कम्फर्टेबल राइड के लिए मशहूर है और अब इसका स्पेशल एडिशन इसे और ख़ास बनाता है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News