Erika Packard and Katrina Kaif 90S के विलेन की बेटी के साथ नजर आईं कैटरीना, संजय दत्त-सुनील शेट्टी के थे ट्रेनर

Khabarwala 24 News New Delhi : Erika Packard and Katrina Kaif बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कटरीना कैफ 90 के दशक के मशहूर विलेन रहे दिवंगत अभिनेता गैविन पैकार्ड की बेटी एरिका पैकार्ड के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Erika Packard and Katrina Kaif बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कटरीना कैफ 90 के दशक के मशहूर विलेन रहे दिवंगत अभिनेता गैविन पैकार्ड की बेटी एरिका पैकार्ड के साथ नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। गैविन पैकार्ड की अच्छी खासी कद काठी से हीरो भी पर्दे पर खौफ खाते थे। सुनील शेट्टी और संजय दत्त जैसे मशहूर स्टार्स को गैविन फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग की ट्रेनिंग भी दे चुके थे। गैविन की दो बेटियां है एरिका और कैमिली। इनमें से अब एक कटरीना कैफ संग मस्ती करती नजर आई।

- Advertisement -

खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आईं एरिका (Erika Packard and Katrina Kaif)

एरिका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें कटरीना अपने हाथों से मस्तीभरे अंदाज में एरिका पैकार्ड का मेकअप भी करती हैं। वायरल वीडियो में दोनों मस्ती मजाक करते हुए कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। एरिका पैकार्ड ने मॉडलिंग में नाम कमाया है।

वो कई मॉडलिंग एजेंसी के साथ काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा उन्होंने एक विज्ञापन में बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के साथ भी काम किया है। खूबसरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी टक्कर देने वाली एरिका रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 12वें सीजन का भी हिस्सा रही हैं।

पिता ने दी थी संजय-सुनील को ट्रेनिंग (Erika Packard and Katrina Kaif)

एरिका के पिता गैविन पैकार्ड मूल रूप से विदेशी थे, लेकिन उनका जन्म मुम्बई के कल्याण में 8 जून 1964 को हुआ था। गैविन बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और फिल्मों के साथ ही अपनी शानदार फिजिक के लिए भी चर्चा में रहते थे। वो बॉडीबिल्डिंग में नेशनल लेवल के चैम्पियन थे।

- Advertisement -

गैविन की फिजिक से सुनील शेट्टी और संजय दत्त भी प्रभावित थे। उन्होंने इन दोनों दिग्गजों को फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग की ट्रेनिंग दी थी। ‘तड़ीपार’, ‘मोहरा’, ‘चमत्कार’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्मों में नजर आए गैविन अब इस दुनिया में नहीं है। उनका 18 मई 2012 को निधन हो गया था।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News