Hapur एलाइंस क्लब क्रिस्टल के अध्यक्ष बने रवि मोहन गर्ग, सेकेट्री बने योगेन्द्र अग्रवाल (मोनू)

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur एलाइंस क्लब क्रिस्टल के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2025-26 के लिए रवि मोहन गर्ग को अध्यक्ष और योगेंद्र अग्रवाल (मोनू) को सचिव चुना गया। सभी सदस्यों ने उन्होंने बधाई दी। इन्हें भी सौंपी जिम्मेदारी रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में आयोजित बैठक में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur : Hapur एलाइंस क्लब क्रिस्टल के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से वर्ष 2025-26 के लिए रवि मोहन गर्ग को अध्यक्ष और योगेंद्र अग्रवाल (मोनू) को सचिव चुना गया। सभी सदस्यों ने उन्होंने बधाई दी।

इन्हें भी सौंपी जिम्मेदारी

रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में आयोजित बैठक में अन्य पदाधिकारियों में कपिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, पंकज कंसल को चेयरमैन, सर्वेश गोयल को पीआरओ पद के लिए वर्ष 2025 -2026 के लिए चुना गया।

- Advertisement -

क्या कहते हैं क्लब के अध्यक्ष

अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग ने कहा कि एलाइंस क्लब क्रिस्टल पिछले कई वर्षों से सामाजिक और धर्मार्थ के कार्य करता आ रहा है और आगे भी इन कार्यो को बढ़ चढ़ कर करता रहेगा।उनका पूरा प्रयास रहेगा कि सभी को साथ लेकर अधिक से अधिक समाजसेवा के कार्य किए जा सकें।

क्या कहते हैं क्लब के सचिव

सचिव योगेन्द्र कुमार मोनू ने कहा कि क्लब ने विगत वर्षों में अनेकों सामाजिक कार्य किये है जैसे गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, भूखे व्यक्तियो को भोजन वितरण, कड़कती ठंड में चाय वितरण, कंबल वितरण,गर्मी के मौसम में ठंडे शर्बत का वितरण,स्थाई पानी की प्याऊ, जगन्नाथ यात्रा में प्रसाद वितरण आदि अनेक कार्य किये है और आने वाले समय मे भी करता रहेगा।

यह रहे मौजूद

बैठक में भगवंत गोयल, पुलकित जैन,मनीष गोयल, सचिन अग्रवाल, पंकज कंसल, सचिन गोयल, सर्वेश गोयल, राहुल जैन (चीनू पंसारी), नवीन जैन, राहुल गुप्ता, मनोज कर्णवाल, राजेश वर्मा, सौरभ गोयल, धीरज गर्ग, सप्रेम चिटकारा, योगेश गर्ग (मोनू दीवान), दीपक बंसल, गौरव,संजय वर्मा, मुकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रविन्द्र सिंहल, विश्वास गोयल, अतुल अग्रवाल आदि साथी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Hapur
Hapur

Add
Add

Hapur एलाइंस क्लब क्रिस्टल के अध्यक्ष बने रवि मोहन गर्ग, सेकेट्री बने योगेन्द्र अग्रवाल (मोनू) Hapur एलाइंस क्लब क्रिस्टल के अध्यक्ष बने रवि मोहन गर्ग, सेकेट्री बने योगेन्द्र अग्रवाल (मोनू)

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News