Khabarwala 24 News New Delhi : Air Cooler Better Then AC गर्मी का मौसम आते ही तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। ऐसे में घर को ठंडा रखना जरूरी हो जाता है। एयर कंडीशनर (AC) हर किसी के बजट में फिट नहीं बैठती। इस वजह से ज्यादातर लोग कूलर को चुनते हैं, जो किफायती और बिजली की बचत करने वाला है। अगर आप 300-400 रुपये के छोटे से इनवेस्टमेंट से अपने कूलर को AC जितना ठंडा बना सकें? यह आसान अपग्रेड आपके कूलर की परफॉरमेंस को बूस्ट कर देगा। वह भी बिना बिजली बिल बढ़ाए या महंगी टेक्नोलॉजी की जरूरत के…
हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स आएंगे काम (Air Cooler Better Then AC)
हनीकॉम्ब कूलिंग पैड्स कूलर का गेम चेंज कर सकते हैं। ये पैड्स सेल्यूलोज मटेरियल से बने होते हैं औरहेक्सागोनल स्ट्रक्चर मधुमक्खी के छत्ते जैसी होती है। यह डिजाइन सतह क्षेत्र को बढ़ाता है और पानी सोखने की क्षमता को दोगुना करता है, जिससे पैड्स नमी रखते हैं और हवा को बेहतर तरीके से पास होने देते हैं।
नए कूलर मॉडल्स में स्टैंडर्ड पैड्स (Air Cooler Better Then AC)
ये पैड्स घास के पुराने पैड्स से कहीं बेहतर हैं क्योंकि ये मोल्ड और शैवाल को रोकते हैं। इसके अलावा ये कम शोर करते हैं और ज्यादा टिकाऊ होते हैं। नए कूलर मॉडल्स में ये स्टैंडर्ड हैं लेकिन पुराने कूलरों में भी इन्हें आसानी से लगाया जा सकता है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध (Air Cooler Better Then AC)
हनीकॉम्ब पैड्स आपको Amazon, Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के अलावा लोकल इलेक्ट्रॉनिक्स या हार्डवेयर स्टोर्स और ब्रांडेड कूलर सर्विस सेंटर्स पर मिल जाएंगे। इनकी कीमत 300 से 500 रुपये के बीच होती है, जो एक स्टैंडर्ड घरेलू कूलर के लिए परफेक्ट है। इतने कम खर्च में आप सुपरकूल बना सकते हैं।
कूलर अनप्लग करें व टंकी खाली (Air Cooler Better Then AC)
अपने कूलर में हनीकॉम्ब पैड्स लगाना इतना आसान है कि आपको किसी टेक्नीशियन की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस एक स्क्रूड्राइवर, सॉफ्ट ब्रश या कपड़ा और अगर चाहें तो हल्का क्लीनिंग सॉल्यूशन चाहिए। सबसे पहले कूलर को अनप्लग करें और पानी की टंकी खाली कर दें फिर पैनल खोलकर पुराने घास के पैड्स हटाएं।
हनीकॉम्ब पैड्स स्लॉट्स में फिट (Air Cooler Better Then AC)
कूलर के अंदर की धूल और शैवाल को ब्रश या गीले कपड़े से साफ करें अब हनीकॉम्ब पैड्स को उनके स्लॉट्स में फिट करें और पैनल बंद कर दें। टंकी में पानी भरें, कूलर चालू करें और ठंडी हवा का मज़ा लें। यह पूरा प्रोसेस 30 मिनट से कम में हो जाता है।
इन टिप्स को भी करें फॉलो (Air Cooler Better Then AC)
हनीकॉम्ब पैड्स के साथ अपने कूलर से AC जैसी ठंडक पाने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाएं। कूलर को खुली खिड़की के पास रखें। पानी की टंकी में ठंडा पानी या बर्फ डालें। इससे ठंडक दोगुनी हो जाएगी। फैन ब्लेड्स और वॉटर पंप को साफ रखें ताकि परफॉरमेंस में कोई रुकावट न आए।
क्रॉस-वेंटिलेटेड जगह पर चलाएं (Air Cooler Better Then AC)
कूलर को क्रॉस-वेंटिलेटेड जगह पर चलाएं। इससे हवा का फ्लो बना रहेगा और नमी नहीं बढ़ेगी। रात में कूलर को कम स्पीड पर चलाएं। इससे बिजली की बचत होगी और ठंडक बरकरार रहेगी। 500 रुपये से कम में यह छोटा सा अपग्रेड आपके कूलर को AC जैसी ठंडक देने की ताकत देता है।
सूखे और गर्म इलाकों में कूलिंग (Air Cooler Better Then AC)
भले ही यह AC की प्रिसीजन कूलिंग को पूरी तरह कॉपी न करे लेकिन सूखे और गर्म इलाकों में कूलिंग अच्छा काम करती है। किराएदारों, स्टूडेंट्स और बजट-कॉन्शियस फैमिली के लिए यह गर्मी से बचने का शानदार तरीका है। वो भी बिना बिजली बिल बढ़ाए या महंगे अप्लायंसेज में इनवेस्ट किए।


