Vaishakh Month 2025 Ekadashi वैशाख माह में कब है वरूथिनी और मोहिनी एकादशी, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Vaishakh Month 2025 Ekadashi 13 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत हो गई है। सनातन धर्म में इस माह को बेहद खास माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी वैशाख माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। इसके साथ इस महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत को सच्चे मन से करने से साधक को पापों से छुटकारा मिलता है और भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। आइए जानते हैं कि वैशाख माह में पड़ने वाली एकादशी की डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में…

वैशाख माह 2025 एकादशी लिस्ट (Vaishakh Month 2025 Ekadashi List)

हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi 2025) और शुक्ल पक्ष में मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2025) व्रत किया जाता है।

वरूथिनी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Varuthini Ekadashi 2025 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 अप्रैल (Kab hai Varuthini Ekadashi 2025) को शाम 04 बजकर 43 मिनट से होगी। वहीं, यह तिथि अगले दिन यानी 24 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगी। इस प्रकार वरूथिनी एकादशी 24 अप्रैल को मनाई जाएगी।

- Advertisement -

वरूथिनी एकादशी 2025 पारण टाइम (Varuthini Ekadashi 2025 Vrat Paran)

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर किया जाता है। ऐसे में वरूथिनी एकादशी व्रत पारण 25 अप्रैल को किया जाएगा। इस दिन व्रत का पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 46 मिनट से लेकर 08 बजकर 23 मिनट तक है।

मोहिनी एकादशी 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Mohini Ekadashi 2025 Date)

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 07 मई को सुबह 10 बजकर 19 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 08 मई को दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में मोहिनी एकादशी व्रत 08 मई को किया जाएगा।

मोहिनी एकादशी 2025 पारण टाइम (Mohini Ekadashi 2025 Vrat Paran)

मोहिनी एकादशी व्रत का पारण 09 मई को सुबह 05 बजकर 34 मिनट से 08 बजकर 16 मिनट तक कर सकते हैं। एकादशी व्रत का पारण करने के बाद श्रद्धा अनुसार मंदिर या गरीब लोगों में दान करें। ऐसा माना जाता है कि दान करने से साधक को व्रत का पूरा फल मिलता है।

- Advertisement -
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-