Weather अभी और बढ़ेगा गर्मी का टॉर्चर, देश में कहीं लू का अलर्ट, कहीं बरसेंगी राहत की बूंदें

Khabarwala 2 News New Delhi: Weather देश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, तो कहीं पर बारिश की दस्तक होने वाली है। अप्रैल का महीना बढ़ने के साथ ही गर्मी का मिजाज तीखा होता जा रहा है। कई राज्यों में दिन के […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 2 News New Delhi: Weather देश में मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कहीं भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है, तो कहीं पर बारिश की दस्तक होने वाली है। अप्रैल का महीना बढ़ने के साथ ही गर्मी का मिजाज तीखा होता जा रहा है। कई राज्यों में दिन के साथ ही रात में भी गर्मी परेशान कर रही है। दिन में तापमान 40 डिग्री तक कई जगहों पर पहुंच गया है। वहीं लू का अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली में लू की स्थिति देखने को मिली। आज देश के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज कैसा है आइए देखते है:

दिल्ली में हीटवेव की स्थिति

दिल्ली में सोमवार को इस मौसम में पहली बार उष्ण लहर की स्थिति दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में फिलहाल यलो अलर्ट जारी है, जो बुधवार तक लागू रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के कलर कोड के अनुसार, येलो अलर्ट का मतलब है च्च्सावधान रहेंज्ज् और लोगों को गर्मी के संपर्क में आने से बचने, हल्के, हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनने तथा अपने सिर को ढकने की सलाह दी जाती है।

यूपी में मौसम का यूटर्न, कहीं बारिश तो कहीं चलेगी लू,

यूपी में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। कहीं बारिश तो कहीं गर्मी के आसार हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 8 अप्रैल से ही बारिश होने की संभावना जताई थी, लेकिन कहीं भी झमाझम बारिश का अलर्ट जारी नहीं है। मौजूदा समय में लगातार कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही लोगों को इससे बचने की सलाह भी दी गई है। उधर, प्रदेश में तापमान भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा कुछ जगहों पर लोगों को लू से बचने की जरूरत है।

जानें यूपी के मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो बुधवार को गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में लू चलने के आसार हैं। इसके अलावा देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने के साथ ही बिजली चमकने की संभावना है। 9 और 10 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही दोनों हिस्सों में 20 से 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं लू चलेगी। ऐसे ही प्रदेश में 13 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।

धीरे-धीरे तापमान में होगा इजाफा

अब अगर तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. फिर धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। ऐसे ही अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में भी तापमान सूचकांक 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

हरियाणा में बढ़ेगा गर्मी का सितम

हरियाणा में गर्मी का सितम और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी हफ्ते में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सोमवार को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को यह 40 डिग्री सेल्सिय तक दर्ज होने की संभावना है।

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का सिलसिला जारी

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में चल रही तीव्र लू और गर्म रात्रि का दौर आगामी 48 घंटों के दौरान जारी रहने की पूरी संभावना है। वहीं 10-11 अप्रैल से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में बादल गरजने, आंधी आने और हल्की बारिश होने से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट हो सकती है।

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में फिलहाल मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों मे बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बिहार में बारिश का दौर 13 अप्रैल तक जारी रह सकता है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News