Hapur सपा जिलाध्यक्ष समेत 14 पर मुकदमा दर्ज, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंकने का मामला

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने रेखा गुप्ता का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया और नारेबाजी की। प्रदर्शन का कारण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री सांसद अखिलेश […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने रेखा गुप्ता का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया और नारेबाजी की। प्रदर्शन का कारण सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री सांसद अखिलेश यादव के खिलाफ रेखा गुप्ता द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर समेत 14 नामजद कार्यकर्ताओं और 30-35 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अचानक पुतला लेकर पहुंचे

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता बुलंदशहर रोड स्थित जिला कार्यालय से तहसील चौपला की ओर बढ़े, जबकि कुछ कार्यकर्ता मेरठ रोड की ओर से अचानक पुतला लेकर पहुंच गए। पुतला फूंकने की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर मौके पर पहुंचे। अचानक पुतला फूंके जाने से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।इस प्रदर्शन के कारण तहसील चौपला पर कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था बाधित हो गई, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

कार्यकर्ता वापस  जिला कार्यालय लौट गए

सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा कथित तौर पर अमर्यादित, असंसदीय और अभद्र भाषा का प्रयोग करने की निंदा की गई। ज्ञापन में रेखा गुप्ता को उनके पद से हटाने की मांग भी की गई। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता वापस अपने जिला कार्यालय लौट गए।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी गढ़ गेट की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मुकदमे में सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के साथ-साथ अन्य 13 नामजद कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं, जबकि 30-35 अज्ञात कार्यकर्ताओं की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

Hapur सपा जिलाध्यक्ष समेत 14 पर मुकदमा दर्ज, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंकने का मामला

Add
Add

Hapur सपा जिलाध्यक्ष समेत 14 पर मुकदमा दर्ज, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंकने का मामला Hapur सपा जिलाध्यक्ष समेत 14 पर मुकदमा दर्ज, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंकने का मामला

Add
Add

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News