Weather दिल्ली-NCR में गर्मी सताएगी, इन राज्यों में होगी बारिश; जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

Khabarwala 24 News New Delhi:Weather दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में तेज हवाओं की वजह से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। आईएमडी ने मौसम को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में गर्मी बढ़ने की […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:Weather दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम के मिजाज में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में तेज हवाओं की वजह से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। आईएमडी ने मौसम को लेकर फिर अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, कई राज्यों में बारिश होने की बात विभाग ने कही है। दिल्ली में 31 मार्च को अधिकतम 34, न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। दिनभर आसमान साफ रहेगा और 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यूपी में सताएगी गर्मी (Weather)

मार्च का आज आखिरी दिन है। इस बीच उत्तर प्रदेश में अब गर्मी चुभने लगी है। हालात ऐसे हैं कि दिन में लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। अब तो रात भी गर्म होने लगी है। आज मौसम साफ बना रहेगा। इस महीने में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कई जिलों में तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। ये सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने वाला है। अगले महीने की शुरुआत में भी तेज धूप पड़ेगी। मौसम विभाग की मानें तो 5 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है।

यूपी में तापमान बढ़ने की संभावना (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इतना ही नहीं 75 जिले ग्रीन जोन में रहेंगे। रविवार को यूपी का सबसे गर्म जिला फतेहपुर और बांदा रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नजीबाबाद में सबसे कम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानिए यूपी के मौसम का हाल (Weather)

मौसम विभाग की माने तो आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इतना ही नहीं अप्रैल की शुरुआत गर्मी के साथ होने वाली है। अप्रैल महीने के शुरुआती ५ दिनों में मौसम साफ रहने वाला है। 1 और 2 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, 3, 4 और 5 अप्रैल को भी मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दिन में तेज धूप खिलेगी और रात के वक्त भी मौसम साफ रहेगा। यूपी में इस समय उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। बीते 24 घंटे के दौरान धूल भरी हवाओं का दौर भी शुरू हो जाएगा।

भारी बारिश की आशंका (Weather)

उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्वी भारत के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मध्य और दक्षिण भारत के इलाकों में कई जगह आंधी और बारिश की संभावना विभाग ने जताई है। पंजाब, हरियाणा से लेकर असम तक तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर पश्चिम के इलाकों में 5-7 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में ३ अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका है।

गुजरात-बिहार में बढ़ेगा पारा (Weather)

गुजरात और बिहार के टेंपरेचर में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद बदलाव के आसार नहीं हैं। विभाग के अनुसार 3 अप्रैल तक पूर्वोत्तर, मध्य, दक्षिण प्रायद्वीपीय और महाराष्ट्र के मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा। सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी। १ अप्रैल तक असम का मौसम गर्म और आर्द्र रहेगा। वहीं, 3 अप्रैल तक तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, त्रिपुरा और पुडुचेरी में अधिक गर्मी पड़ने की आशंका विभाग ने जताई है। आंध्र प्रदेश के 126 मंडलों में लू चलेगी, इसको लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

कई जगह ओलावृष्टि के आसार (Weather)

आईएमडी के अनुसार मध्य महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से 1-3 अप्रैल के दौरान छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंधी और तेज हवाओं (30-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। विदर्भ में 1 अप्रैल और पूर्वी मध्य प्रदेश में २ और ३ अप्रैल को बारिश हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है। तेलंगाना और कर्नाटक में 1-3 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना विभाग ने जताई है। एमपी और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में विभाग ने ओलावृष्टि की आशंका भी जताई है।

पंजाब और हरियाणा में बादल छाए रहेंगे (Weather)

मौसम विभाग की मानें तो पंजाब और हरियाणा में आज बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज हवाओं के कारण यहां मौसम सुहावना बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी (Weather)

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। आज भी ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं निचले हिस्सों में बारिश की संभावना है।

झारखंड में बारिश की चेतावनी (Weather)

झारखंड में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर की है। इसके अलावा उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों में भी पांच दिनों में बरसात की उम्मीद है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News