GK Quiz आप जानते हैं एशिया की सबसे बड़ी घाटी कौन-सी है?

Khabarwala 24 News Hapur: GK Quizप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए क्विज के सवाल किसी वरदान से कम नहीं हैं। क्विज और इंटरनेट की मदद से पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है। आजकल बच्चे ट्रेंडिंग क्विज के सवालों में खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लगभग हर प्रतियोगी परी क्षा में […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: GK Quizप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए क्विज के सवाल किसी वरदान से कम नहीं हैं। क्विज और इंटरनेट की मदद से पढ़ाई का तरीका तेजी से बदल रहा है। आजकल बच्चे ट्रेंडिंग क्विज के सवालों में खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लगभग हर प्रतियोगी परी क्षा में General Knowledge (सामान्य ज्ञान) का एक जरूरी पेपर होता है, जिसमें दुनिया से जुड़े अलग-अलग सवाल पूछे जाते हैं। हम आपके लिए ऐसे ही कुछ सवाल और उनके जवाब लाए हैं, जो आपकी तैयारी में मददगार साबित हो सकते हैं।

सवाल- 1. भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे? (GK Quiz)

जवाब1: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। पंडित नेहरू 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वतंत्र होने पर देश के पहले प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 1964 तक इस पद पर कार्य किया। उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था, इसलिए उन्हें “चाचा नेहरू” कहा जाता है।

सवाल- 2. सूर्य ग्रहण कब होता है? (GK Quiz)

उत्तर: जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है तब सूर्य ग्रहण होता है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य की रोशनी को पृथ्वी तक आने से रोक देता है और कुछ समय के लिए दिन में अंधेरा छा जाता है। यह घटना केवल अमावस्या के दिन ही संभव होती है।

सवाल- 3. भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है? (GK Quiz)

उत्तर3: भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ (टाइगर) है। बाघ को उसकी शक्ति, सौंदर्य और शान के कारण राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया है। यह जंगलों का राजा माना जाता है और भारत के कई राज्यों में पाया जाता है।

सवाल- 4. भारत का संविधान कब लागू हुआ था? (GK Quiz)

उत्तर4: भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इस दिन भारत एक गणराज्य बना और देश का संविधान लागू हुआ। इसलिए हर साल 26 जनवरी को “गणतंत्र दिवस” मनाया जाता है।

सवाल- 5 दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत कौन-सा है? (GK Quiz)

उत्तर5 : दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वतमाउंट एवरेस्ट है। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848.86 मीटर (लगभग 29031 फीट) है। यह नेपाल और चीन (तिब्बत) की सीमा पर स्थित है और दुनिया भर के पर्वतारोहियों का सपना इसे फतह करना होता है।

सवाल- 6 भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन है? (GK Quiz)

उत्तर 6: भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है। मोर अपनी खूबसूरत पंखों वाली पूंछ और आकर्षक नृत्य के लिए जाना जाता है। यह भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक भी है।

सवाल- 7 कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था? (GK Quiz)

उत्तर: कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया। चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक कहा जाता है। उन्होंने 1822 में पहला मैकेनिकल कंप्यूटर डिज़ाइन किया था, जिसे “डिफरेंस इंजन” कहा गया।

सवाल- 8 क्या आप जानते हैं एशिया की सबसे बड़ी घाटी कौन सी है।

जवाब 8एशिया की सबसे बड़ी घाटी डांग घाटी है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News